शोभा डे ने किया ऐसा ट्विट, हो गई मुश्किल
शोभा डे ने किया ऐसा ट्विट, हो गई मुश्किल
Share:

मुंबई। लोकप्रिय लेखिका शोभा डे अपने एक ट्विट से सुर्खियों में आ गई हैं दरअसल उन्होंने मुंबई पुलिस को लेकर ट्विट किया। जिसमें उन्होंने ट्विट कर लिखा कि मुंबई में पुलिस का विशेष प्रबंधन किया गया है। शोभा डे ने जो ट्विट किया उस पर तर्क वाचस्पति ने उत्तर दिया जिसमें लिखा गया था कि वे इस फोटो को जूम कर रही हैं और पुलिसकर्मी के बैज पर एमपी पोलिस लिखा दिख रहा है।

उन्होंने अपील की कि फालतू सामग्री ट्विट न करें। इसके कुछ देर बाद लिखा गया था मिस डे, मजाक हमें भी पसंद है मगर यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। बाद में शोभा डे का मजाक बनने लगा। ट्विटर पर कुछ लोगों द्वारा शोभा डे के लिए अपशब्द भी कहे गए।

बाद में शोभा के ट्विट को ढाई सौ से अधिक समय रिट्विट किया गया। गौरतलब है कि शोभा डे ने मुंबई में बीएमसी चुनाव को लेकर ट्विट किया था। जिसमें एक काफी हेल्दी पुलिसकर्मी का फोटो दर्शाया गया था। गौरतलब है कि शोभा डे अपने विरोधी तेवर के कारण जानी जाती हैं।

अमेरिका छोड़ भारतीय लड़के से शादी की इस विदेशी राइटर ने

अब आपको मिलेंगे ऐसे Keyboards, जो देंगे आपको पुराने Typewriter वाली फीलिंग

ऋषि के बाद अब खुलेंगे शर्मिला टैगोर के राज.....

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -