शोएब अख्तर ने हज यात्रा में भी बनाया रिकॉर्ड, Video वायरल
शोएब अख्तर ने हज यात्रा में भी बनाया रिकॉर्ड, Video वायरल
Share:

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar ) ने हज यात्रा में भी रिकॉर्ड बनाया है। जी दरअसल उन्होंने इसका वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। आप सभी को बता दें कि रावलपिंडी एक्सप्रेस ने वीडियो शेयर किया और बताया कि शैतान को पत्थर मारने की रफ्तार तो नहीं मापी, लेकिन गुस्सा जरूर 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से था। जी दरअसल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गति से गेंद फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले शोएब अख्तर इन दिनों साउदी अरब की यात्रा में हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shoaib Akhtar (@imshoaibakhtar)

यहाँ वह हज करने आये हैं और हज यात्रा में पहुंचे शोएब अख्तर अपने फैन्स को फोटो और वीडियो के मध्यम से पल-पल का अपडेट भी दे रहे हैं। जी दरअसल हज में शैतान को पत्थर मारने का वीडियो भी शोएब अख्तर ने शेयर किया। जिसमें वह सफेद चादर ओढ़े दिख रहे हैं और शैतान को पत्थर भी मारते नजर आ रहे हैं।

इस वीडिया में शोएब अख्तर बोलते नजर आ रहे हैं कि इसे छोड़‍ना नहीं। वहीं पत्थर मारने के बाद उनका रिएक्शन ठीक उसी तरह था, जैसे मैदान पर बल्लेबाज को आउट करने के बाद रहता था। फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और जो यह वीडियो देख रहा है वह शोएब अख्तर की तारीफ़ कर रहा है। शोएब अख्तर एक बेहतरीन बॉलर हैं और वह कई लोगों को बहुत पसंद है।

विश्व चैंपियनशिप में सबसे उम्रदराज महिला एथलीट बनीं ये खिलाड़ी

हरिका और हम्पी ने महिला स्पीड शतरंज चैंपियनशिप के क्वाटर फाइनल में बनाया स्थान

महिला हॉकी विश्व कप में क्वार्टर फाइनल सीट के लिए जापान से भिड़ेगा भारत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -