शिवसेना ने जताई ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका
शिवसेना ने जताई ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका
Share:

 मुंबई उत्तरप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान होने के बाद,अब विभिन्न दल अगले चरणों के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इसी बीच शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में लिखा कि, उत्तरप्रदेश में विभिन्न स्थानों पर जब भी बटन दबाया गया तो मत भारतीय जनता पार्टी को गया। शिवसेना ने लिखा है कि, मेयर वही बनेगा जिसे ईवीएम एवमस्तु कहेगी।

यदि ऐसा होता है तो फिर, गुजरात विधानसभा चुनाव में डर्टी पोलीटिक्स करना पड़ेगी। उत्तरप्रदेश में मतदान के बाद जब चर्चा हुई तो लोगों को मतदाताओं के रूख से अधिक डर ईवीएम के रूख से लग रहा था। कुछ लोगों का कहना था कि, ईवीएम अपने अनुसार नतीजे देती है। अर्थात् लोगों के बीच चर्चा थी कि, क्या ईवीएम प्रणाली ठीक तरह से कार्य कर रही है। अपनी संपादकीय में शिवसेना ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में विभिन्न स्थानों पर बटन दबाने पर भारतीय जनता पार्टी को मत मिलने की बात कही थी।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ पर सामना में प्रकाशित सामग्री में लिखा गया कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ईवीएम से मतदान कर जब बाहर आते हैं, तो वे ऐसा दावा करते हैं जेसे भगवान का आशीर्वाद लेकर वापस लौट रहे हों। शिवसेना की संपादकीय में यह भी लिखा गया कि,निकाय चुनाव के जब परिणाम आऐंगे तो उसका असर गुजरात विधानसभा चुनाव पर भी होगा।

मध्यावधि चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे ने की शरद पंवार से भेंट

मुंबई में चल रहीं बैटरी से चलने वाली बसें

शिवसेना का आरोप : नोटबंदी से भिखारी हो गया ईश्वर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -