शिवसेना का आरोप : नोटबंदी से भिखारी हो गया ईश्वर
शिवसेना का आरोप : नोटबंदी से भिखारी हो गया ईश्वर
Share:

मुबंई। केंद्र की राजग सरकार में शामिल शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में प्रकाशित किया है कि, नोटबंदी से देश की स्थिति चिंताजनक हो गई है। जनता ईश्वर है लेकिन नोटबंदी के चलते ईश्वर को भी भिखारी बनकर रहना पड़ गया। ऐसे में स्थिति बेहद चिंताजनक है। देश मुश्किल में है लेकिन इसके बाद भी सरकारें विज्ञापनों पर करोड़ों रूपए खर्च कर रही है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ब्रिटिश हुकूमत की तरह है।

जिस तरह से ब्रिटिशर्स, कारोबारी के तौर पर आए थे और देश में तोड़ो, फोड़ो और राज करो की नीति के अंतर्गत 150 वर्षों तक उन्होंने देश में शासन किया था। इसी तरह से कारोबारियों को लूटा जा रहा है। कारोबारियों पर तो ईश्वरीय वरदान नहीं होता, उनके माध्यम से लूट ही होती है, जिन लोगों को यह सब ईश्वरीय वरदान लगता है वे ईश्वर का अपमान करना रोक दें।

मौजूदा समय में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के राज को ईश्वर का वरदान बताने वालों का उदय हो गया है। ऐसा बताया जा रहा है, जैसे अच्छी बारिश हो जाए तो वह मोदी सरकार के कारण हुई। मगर विदर्भ के किसान परेशानियों का सामना करने में लगे हैं। यह संकट मोदी सरकार और फडणवीस सरकार का वरदान है वे इसे मानने के लिए तैयार नहीं है। देश जिन स्थितियों से गुजर रहा है उसकी किसी को परवाह नहीं है।

मध्यावधि चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे ने की शरद पंवार से भेंट

मुंबई में चल रहीं बैटरी से चलने वाली बसें

शिवसेना ने बताया एक पार्टी के पास असीमित धन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -