गोवा में लोकसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना, विधानसभा में भी ठोंकेगी ताल
गोवा में लोकसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना, विधानसभा में भी ठोंकेगी ताल
Share:

पणजी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी शिवसेना के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी पार्टी गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। इसके साथ ही मांद्रे उपचुनाव भी लड़ेगी। अभी उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा की दोनों सीटें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के पास हैं।

न्यूजीलैंड आतंकी हमले में 6 भारतीय लोगों ने गंवाई अपनी जान, 1 की हालत अब भी गंभीर

लोकसभा की दो सीटों और विधानसभा की तीन सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होने वाला है। राउत ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया है कि शिवसेना की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतेश कामत उत्तर गोवा से चुनाव मैदान में ताल ठोंकते नज़र आएंगे, जबकि उपाध्यक्ष राखी प्रभुदेसाई नाईक दक्षिण गोवा से चुनाव मैदान से उम्मीदवारी भरेंगी।

लोकसभा चुनाव: देर रात तक चली भाजपा की बैठक, लेकिन उम्मीदवारों के नाम पर नहीं बनी बात

हालांकि, राउत ने यह नहीं बताया कि मांद्रे उपचुनाव में पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा। उल्लेखनीय है कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में अप्रैल- मई में होने वाले लोकसभा चुनावों और इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर शिवसेना और भाजपा का चुनावी गठबंधन हो चुका है। कई सारे तनावों के बाद भी दोनों पार्टियां लोकसभा चुनाव में एक साथ उतरने को तैयार हो गई हैं, महाराष्ट्र में दोनों पार्टियां एक दुसरे का समर्थन करती नज़र आएंगी।

खबरें और भी:-

रविवार को मालदीव के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी सुषमा स्वराज, करेंगी द्विपक्षीय वार्ता

ओडिशा: बीजद का टिकट पाने के लिए उमड़ी महिलाएं, नेताओं के छूटे पसीने

मैंने कभी नहीं कहा कि चौकीदार चोर है- अखिलेश यादव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -