शिवसेना ने मिसेज फड़नवीस के जरिए साधा मिस्टर फड़नवीस पर निशाना
शिवसेना ने मिसेज फड़नवीस के जरिए साधा मिस्टर फड़नवीस पर निशाना
Share:

मुंबई : शिवसेना ने फिर एक बार अपने मुखपत्र सामना के जरिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर निशाना साधा है। इस बार यह निशाना प्रत्यक्ष न साध कर मिसेज मुख्यमंत्री के माध्यम से परोक्ष रुप से साधा गया है। शिवसेना ने देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता को धन्यवाद देते हुए लिखा है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन करने वाली जनता की थाली में दाल-चावल, दाल-रोटी मिले इसका इंतजाम तो कर दे। सामना ने साफ लिखा है कि दाल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भाभी जी का शुक्रिया।

अमृता भाभी जी ने कहा है कि आम लोगों की जेब ढीली करने वाली दाल की कीमतें कम होनी चाहिए। मुख्यमंत्री की पत्नी को सामान्य गृहिणी बताते हुए सामना ने लिखा है कि अमृता भाभी एक सामान्य गृहिणी और नेकी करने वाली महिला होने के नाते उन्हें पता है कि अन्य गृहणियों पर क्या बीत रही है? हमारी नही, कम से कम भाभीजी की बात तो सुन लो।

दाल पर बवाल करते हुए सामना में लिखा गया है कि अरहर दाल की कीमत कब कम होगी। 40 हजार मीट्रिक टन दाल प्राप्त करने के बाद भी दाल की कीमत में गिरावट नही आई। क्या इसे गोदामों में सड़ने के लिए रखा गया है। इस दाल को बाहर निकालो और आम जनता को बेचो। अगर इस दाल को इसी तरह गोदामों में रखा गया और आम लोग और आदिवासी इलाकों के कुपोषित बच्चे भूख से मर गए तो इस दाल का क्या करोगे? इस दाल को 100 रुपए किलो जल्द से जल्द बेचें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -