झारखंड चुनाव: भाजपा के हाथ से फिसला एक और राज्य, शिवसेना बोली- जनता को हल्के में लोगे तो यही होगा
झारखंड चुनाव: भाजपा के हाथ से फिसला एक और राज्य, शिवसेना बोली- जनता को हल्के में लोगे तो यही होगा
Share:

मुंबई: राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के बाद झारखंड भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ से निकल गया है। यहां चुनाव से पहले हुए  झामुमो, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन को लोगों ने सत्ता की चाबी सौंप दी है। ऐसे में भाजपा की सहयोगी पार्टी रही शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से भाजपा पर हमला बोला है। शिवसेना का कहना है कि भाजपा कांग्रेस मुक्त हिंदुस्तान की बात करती है और अब कई प्रदेश भाजपामुक्त हो गए हैं।

शिवसेना का कहना है कि यहां पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्रिमंडल को प्रचार के लिए उतारा गया, किन्तु भाजपा को जीत नहीं मिली। शिवसेना का कहना है कि यदि आवाम को हल्के में लिया जाएगा तो यही होगा। शिवसेना ने लिखा कि, 'भाजपा ने एक प्रदेश और गवां दिया है तथा पीएम और गृहमंत्री समेत पूरे केंद्रीय मंत्रिमंडल को वहां लगाने के बाद भी भाजपा झारखंड में नहीं जीत पाई। 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन अब राज्य के सीएम बनेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन को बहुमत मिला है, ये स्पष्ट हो चुका है। कुल मिलाकर कांग्रेस-राजद के समर्थन से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार राज्य में सरकार बना रही है। ये भाजपा के लिए धक्कादायक है। भाजपा के नेता कांग्रेसमुक्त हिंदुस्तान का ऐलान कर रहे थे। किन्तु अब कई राज्य भाजपामुक्त हो गए हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे बड़े राज्य भाजपा पहले ही खो चुकी है।'

NRC पर पीएम मोदी के बयान से नाराज़ शरद पवार, कहा- जनता को बना रहे मुर्ख

ट्रम्प के फ़ोन्स पर रोक दी गई थी यूक्रेन की सहायता

झारखंड चुनाव: रघुबर दास का बड़ा बयान, कहा- भाजपा की नहीं-यह मेरी हार है...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -