कांग्रेस से प्यार, ममता दीदी से तकरार..., आखिर क्या है शिवसेना का सियासी प्लान ?
कांग्रेस से प्यार, ममता दीदी से तकरार..., आखिर क्या है शिवसेना का सियासी प्लान ?
Share:

मुंबई: शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना (Saamana) के साप्ताहिक कॉलम ‘रोखठोक’ में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधा है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने गोवा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विरोधी रुख अख्तियार करने के​ लिए ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि उनका यह कदम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फायदा पहुंचाएगा। शिवसेना ने यह भी आरोप लगाया है कि TMC और आम आदमी पार्टी (AAP) गोवा में वोटरों को लुभाने के लिए जमकर पैसा बहा रही हैं।

संजय राउत ने कहा कि गोवा में कांग्रेस को जड़ से खत्म करने का संकल्प TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए घातक साबित होगा। राउत ने सामना में लिखा है कि, 'गोवा में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं बचना चाहिए, ऐसी भूमिका पीएम नरेंद्र मोदी या भाजपा की हो सकती है, लेकिन भाजपा से लड़ने वाली ममता बनर्जी उसी कांग्रेस विरोधी रुख का समर्थन कर रही हैं। आखिर में इससे किसको फायदा होगा?' राउत ने कहा कि गोवा के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 17 MLA थे, मगर अब सिर्फ दो रह गए हैं। गोवा का चुनाव जीतना भाजपा के लिए टेढ़ी खीर है, मगर AAP और TMC जैसे बाहरी सियासी दल उनकी सहायता करने के लिए कांग्रेस की राह में रोड़े अटका रहे हैं।

संजय राउत ने कहा कि गोवा में TMC और AAP दोनों दलों की नजर ईसाई वोटों पर है, मगर ये समुदाय चुनाव में कांग्रेस के साथ खड़ा रहेगा। भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के कुछ बागी अब पुरानी पार्टी में वापस लौट आए हैं, क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि उन्हें भाजपा में टिकट नहीं मिलेगा, मगर अब कांग्रेस पार्टी ने ऐसे गद्दारों से दूरी बनाने का फैसला लिया है। हालांकि, यहाँ सवाल यह उठता है कि कभी ममता दीदी के कांग्रेस विरोधी बयान 'कोई UPA नहीं है' में सुर मिलाने वाली शिवसेना अचानक TMC सुप्रीमो के खिलाफ क्यों हो गई है? 

महिलाओं को चुनाव में 40% टिकट से लेकर सरकारी नौकरी तक, यूपी चुनाव में कांग्रेस ने किए ये वादे

आचार संहिता लागू होते ही क्यों 'निहत्थी' हो जाती है राज्य सरकारें ?

केरल में भाजपा ने सरकारी अस्पतालों के रवैये पर सवाल उठाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -