चिंदबरम को जबरन महाराष्ट्र की जनता पर लाद रही है कांग्रेस
चिंदबरम को जबरन महाराष्ट्र की जनता पर लाद रही है कांग्रेस
Share:

मुंबई : कांग्रेस पूर्व केंद्रीयमंत्री पी. चिदंबरम को राज्यसभा में भेजने की तैयारी में है। इसके लिए कांग्रेस ने उन्हें महाराष्ट्र की सीट से राज्यसभा में भेजने का मन बनाया है। मगर इस मामले में शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि कांग्रेस चिदंबरम को महाराष्ट्र की जनता पर लाद रही है। इस मामले में उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अपने पैर पर पत्थर मारने में लगी है। पार्टी के मुखपत्र सामना में प्रकाशित की गई संपादकीय में शिवसेना ने यह उल्लेख किया कि इशरत जहां मसले पर मिट्टी खाने वाले पी चिदंबरम को कांग्रेस ने राज्यसभा हेतु महाराष्ट्र पर लाद रही है।

शिवसेना द्वारा इस मामले में कहा गया है कि जिन नेताओं पर आर्थिक हेराफेरी की जांच की जा रही है। इशरत जहां के मामले में जो कि दो अलग अलग हलफनामों से विवादों में आए। उन्हें कांग्रेस राज्यसभा का टिकट देकर गलती कर रही है। कांग्रेस के निर्णय पर लोगों ने नाराजगी जताई इस मामले में शिवसेना ने कहा कि चिदंबरम को तमिलनाडु में अवसर नहीं मिला। जिसके चलते वे महाराष्ट्र में लुंगी डांस दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस ऐसा पाप महाराष्ट्र माथे मढ़ने में लगी है। इस मामले में शिवसेना ने प्रश्न किया कि चिदंबरम और कपिल सिब्बल, इन दो वकीलों को राज्यसभा में कांग्रेस की बात रखने के लिए लाया गया है। लेकिन क्या देश में कांग्रेस का प्रभाव है। शिवसेना ने अपने प्रकाशन में उल्लेख किया है कि चिदंबरम को महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजने का निर्णय गलत है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -