'पांव से लेकर क्या-क्या चाटने पर कंगना को पद्मश्री मिला, ये सब जानते हैं': शिवसेना सांसद
'पांव से लेकर क्या-क्या चाटने पर कंगना को पद्मश्री मिला, ये सब जानते हैं': शिवसेना सांसद
Share:

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों विवादों में घिरी हुईं हैं और एक के बाद एक उनपर नेताओं के विवादित बयान आने लगे हैं। बीते दिनों खुद कंगना ने कई विवादित बयान दिए थे और अब उनके खिलाफ सुर उठने लगे हैं। हाल ही में शिवसेना सांसद कॉपाल तुमाने ने कंगना के खिलाफ बड़ा ही विवादित बयान दे डाला है। उन्होंने अपने बयान में कहा, 'कंगना रनौत को क्या करके पद्मश्री मिला, किसके पांव चाटने से, क्या-क्या चाटने से ये पद मिला है, ये दिल्ली के सभी सांसद और विधायक बहुत अच्छे से जानते हैं।' केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि, 'महात्मा गांधी जी अगर सत्ता के लालची होते तो उस समय प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति सब कुछ बन सकते थे।'

क्या कहा था कंगना रनौत ने- जी दरअसल बीते दिनों ही कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंबे मेसेज पोस्ट किए थे। उन पोस्ट के जरिये उन्होंने महात्मा गांधी पर निशाना साधा था। अपने पहले मेसेज में कंगना ने उन्हें सत्ता का भूखा और चालाक बताया। वहीं, दूसरे पोस्ट में लिखा था कि गांधी जी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। केवल यही नहीं बल्कि कंगना ने लोगों को सलाह दी है कि वह अपने हीरो समझदारी से चुनें। अपने पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा है कि झापड़ मारने वाले के सामने दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती।

इसी के साथ कंगना ने एक पोस्ट में लिखा था, ''गांधी ने कभी भगत सिंह और नेताजी को सपोर्ट नहीं किया। कई सबूत हैं जो इशारा करते हैं कि गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। इसलिए आपको चुनना है कि आप किसे सपोर्ट करते हैं। क्योंकि उन सबको अपनी याद के एक ही बॉक्स में रख लेना और उनकी जयंती पर याद कर लेना काफी नहीं सच कहें तो मूर्खता नहीं बल्कि गैरजिम्मेदाराना और सतही है। लोगों को अपना इतिहास और अपने हीरो पता होने चाहिए।''

'कोई एक गाल पर मारे तो दूसरा आगे कर दो..,' कंगना बोली- ऐसे भीख मिलती है, आज़ादी नहीं

'औक़ात है तो यही बात बिहार में बोलकर दिखा...', कंगना को दीपा मांझी का चैलेंज

ड्रग्स की लड़ाई कंगना तक आई.. नवाब मलिक बोले- एक्ट्रेस ने ओवरडोज़ ले लिया है..

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -