भाजपा की रथयात्रा पर शिवसेना ने दी शुभकामनाएं, महाराष्ट्र सरकार के लिए कही ये बात
भाजपा की रथयात्रा पर शिवसेना ने दी शुभकामनाएं, महाराष्ट्र सरकार के लिए कही ये बात
Share:

मुंबई: शिवसेना के मुखपत्र सामना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से होने वाले रथयात्रा आयोजन को लेकर सवाल उठाए हैं। शिवसेना ने लिखा है कि, भाजपा महाराष्ट्र में एक रथयात्रा का आयोजन कर रही है। मित्रदल को इस यात्रा के लिए हम शुभकामनाएं दे रहे हैं। उस रथ पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सवार होंगे, ऐसी जानकारी चंद्रकांत दादा पाटील ने दी है। 

शिवसेना ने लिखा है कि रथयात्रा का आयोजन और प्रयोजन इसलिए है ताकि जनता यह जान सके कि गत साढ़े 4 वर्षों में सरकार ने भव्य कार्यों का पहाड़ खड़ा किया है। ‘युति’ की सरकार होने के कारण जनता तक ये बातें पहुंचना महत्वपूर्ण है। चुनाव आते हैं तो ऐसी यात्राएं निकलती हैं। सामना में लिखा है कि, 'किसान तड़प रहा है, उसकी दिक्कतें दूर की जाएं, ये हमारी मांग है। किसानों की कर्जमुक्ति फडणवीस सरकार के 4 साल के कार्यकाल का सबसे बड़ा ऐलान है। बाकी पत्थर, मिट्टी, रेती, डांबर और सीमेंट का कार्य तो ठेकेदार करते ही रहते हैं। वो कल हुई और आगे भी होती रहेगी। किंतु किसानों की कर्जमुक्ति का ऐलान अटक गया। फसल बीमा योजना में धोखा हुआ।'

शिवसेना ने लिखा कि, 'मराठों को आरक्षण का ऐलान करने के बावजूद क्या मिला, ऐसा सवाल भाजपा सांसद छत्रपति संभाजी राजे ने ही पूछा है. गड्ढे में गया आरक्षण, ऐसा संताप कोल्हापुर के छत्रपति ने क्यों जाहिर किया? इन सभी समस्याओं को रथ पर चढ़ने के पहले हल करना होगा. भाजपा ने रथ छोड़ दिया है और चंद्रकांत दादा उस रथ के सारथी बनेंगे. मतलब वो रथ ‘ऐसा-वैसा’ बिल्कुल नहीं होगा.'

मिलिए इनसे, ये हैं महासमुंद से भाजपा सांसद 'चुन्नीलाल साहू'

अफगानी मीडिया को तालिबान की धमकी, ख़बरदार अगर हमारे खिलाफ रिपोर्ट प्रकाशित की तो ...

चंद्रबाबू नायडू के आवास पर चलेगा बुलडोज़र, सीएम रेड्डी ने दिए आदेश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -