महाराष्ट्र में गहराता जा रहा साईं बाबा के जन्म स्थान का विवाद, अब शिवसेना ने किया ये दावा !
महाराष्ट्र में गहराता जा रहा साईं बाबा के जन्म स्थान का विवाद, अब शिवसेना ने किया ये दावा !
Share:

मुंबई: साईं बाबा के जन्म स्थान को लेकर खड़ा हुआ विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के मुखपत्र सामना में कहा गया है कि कुछ इतिहासकारों का कहना है कि साईं बाबा का जन्म परभणी के पाथरी में हुआ और वह पदयात्रा करते हुए शिर्डी पहुंचे। कालांतर में उन्होंने शिर्डी में समाधि ली। पाथरी भी महाराष्ट्र में और शिर्डी भी महाराष्ट्र में ही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पाथरी के विकास के लिए 100 करोड़ की राशि देने का ऐलान किया है । 

सामना में लिखा है कि सीएम उद्धव ठाकरे ने पाथरी का जिक्र खुद खोज करके नहीं किया है। पुराने जमाने के शाम चित्रकारों और इतिहासकारों ने जो लिखा, उसी के संदर्भ में सीएम ने बयान दिया है। साईं बाबा संत थे और उनके संबंध में जो बातें अज्ञात हैं, अज्ञात ही रहनी चाहिए। साईं बाबा शिर्डी में प्रकट हुए, लेकिन उन्होंने वहां से जन्म लिया ऐसा कोई नहीं कह सकता।

'सामना' में कहा गया है कि साईं बाबा ने कई चमत्कार किए हैं। उन्होंने पानी से दीपक जलाया और भभूत से बीमारों को ठीक किया। महालसापति ने बाबा को शिर्डी में लेकर आए और उनके रहने का इंतज़ाम किया, तबसे बाबा ने देह त्यागने तक शिर्डी कोई अपना निवास स्थान बनाया और शिर्डी विश्व भर के लिए तीर्थ क्षेत्र बन गया। कुछ लोगों का मत है, पाथरी शिरडी के संत साईं बाबा का जन्म स्थान हो सकता है, ऐसा जिक्र है। यह नया गैजेट सीएम ने नहीं लिखा और ना ही छपवाया है। 

IMF से आई बुरी खबर, देश की GDP को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

आज ही फुल करवा लें अपनी गाड़ी का टैंक, आसमान पर पहुँचने वाले हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर भारत में सुरक्षित नहीं हैं 'मुसलमान', तो क्या चीन में फल-फूल रहा है 'इस्लाम' ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -