महाराष्ट्र की सियासत छोड़कर गोवा चले संजय राउत, कहा - जल्द दिखेगा एक और चमत्कार
महाराष्ट्र की सियासत छोड़कर गोवा चले संजय राउत, कहा - जल्द दिखेगा एक और चमत्कार
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के नए सीएम उद्धव ठाकरे आज अपना पदभार संभालेंगे। वहीं शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यह कहकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है कि महाराष्ट्र की सियासत खत्म हुई अब हम सभी गोवा में व्यस्त हैं। संजय राउत ने कहा कि, 'गोवा फॉर्वर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के पूर्व डिप्टी सीएम विजय सरदेसाई तीन विधायकों समेत शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गोवा में एक नया राजनीतिक फ्रंट आकार ले रहा है, जैसा कि महाराष्ट्र में हुआ। जल्द ही गोवा में भी आपको एक चमत्कार दिखाई देने वाला है।' राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को चुनावी हलफनामे में दो आपराधिक मामले छुपाने के कारण मिले समन पर कहा, 'मुझे मालूम नहीं। हम लोग अभी गोवा की सियासत में व्यस्त हैं। महाराष्ट्र की राजनीति खत्म।' 

आपको बता दें कि फडणवीस पर इल्जाम है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपने ऊपर दर्ज मामलों की जानकारी नहीं दी थी। शिवसेना नेता संजय राउत ने आगे कहा कि, 'यह पूरे देश में होगा। महाराष्ट्र के बाद अब गोवा की बारी है। इसके बाद हम अन्य प्रदेशों में भी जाएंगे। हम इस देश में एक गैर-भाजपा सियासी मोर्चा बनाना चाहते हैं।' आपको बता दें कि भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद संजय राउत निरंतर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।

गोडसे देशभक्त विवाद: भाजपा हाईकमान को सफाई देने पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा, संसद में देंगी बयान

अयोध्या में बनेगा एयरपोर्ट, कम समय में भी दर्शन होगा संभव

After Ayodhya Verdict : पांच एकड़ जमीन को लेकर शिया वक्फ बोर्ड ने रखी अपनी सोच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -