निगम चुनाव के बाद नरम हुआ शिवसेना का रूख
निगम चुनाव के बाद नरम हुआ शिवसेना का रूख
Share:

मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई से सटे कल्याण-डोंबिवली निगम चुनाव में शिवसेना का शानदार प्रदर्शन रहा। यहां शिवसेना ने भाजपा को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। अब शिवसेना ने अपनी इस जीत को अपने मुखपत्र सामना में साझा किया है। शिवसेना द्वारा अपने प्रकाशन में उल्लेख किया गया है कि चुनाव में जो भी होता है वह अस्थायी होता है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में संपादकीय के माध्यम से यह विवरण दिया है कि शिवसेना और भाजपा के बीच जमकर कीचड़ उछला। मगर इस मामले में यह भी प्रकाशित किया गया कि जनता के जनादेश को आदर के साथ स्वीकार करना होगा। 

दरअसल निगम चुनाव के बाद शिवसेना ने राजनीतिक लड़ाई को विराम देने के संकेत दिए हैं। शिवसेना ने अपील की है कि विकास के मसले पर सभी को साथ लेकर चलना होगा। शिवसेना द्वारा संपादकीय में उल्लेख किया गया कि शिवसेना कल्याण और डोंबिवली के विकास को लेकर विचार कर रही है। जनता चुनाव में शिवसेना को बहुमत के साथ लेकर आई। विकास के लिए भी को साथ चलना होगा। हालांकि शिवसेना ने कहा कि शिवसेना के शेरों की गर्जना से राजनीतिक दल सूखे पत्तों की तरह उड़ गए हैं।

लेख में आगे की ओर यह लिखा गया है कि कल्याण-डोंबिवली में मुख्यमंत्री और उनके सिपहसालारों द्वारा राजनैतिक प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी गई। मुख्यमंत्री द्वारा 6 हजार करोड़ के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर भी घोषणा की गई थी लेकिन कल्याण और डोंबिवली के रहवासियों ने शिवसेना पर विश्वास जताया। शिवसेना ने इसे बेहद महत्वपूर्ण कहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -