नोटबंदी के बाद पहला उपचुनाव : बंगाल में तृणमूल, MP-असम में BJP आगे
नोटबंदी के बाद पहला उपचुनाव : बंगाल में तृणमूल, MP-असम में BJP आगे
Share:

नई दिल्ली : देश के करीब 5 राज्यों में लोकसभा और विधानसभा की 14 सीटों पर उपचुनाव का आयोजन हुआ था। अब इन उपचुनावों की मतगणना के नतीजे सामने आ रहे हैं। जिसमें कुछ सीटों पर तो भाजपा-कांग्रेस आगे चल रही है जबकि कुछ सीट पर क्षेत्रीय दलों द्वारा अपना दबदबा बनाया जा रहा है। महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर शिवसेना ने अपनी शक्ति दिखाई और बेहतर प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के नेेेपानगर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव के लिए भाजपा लीड पर है। इस राज्य के शहडोल में लोकसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हुई है। यहाँ भाजपा उम्मीदवार ज्ञान सिंह आगे चल रहे है।

दरअसल शहडोल से कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री रहे दलबीर सिंह की बेटी हिमाद्री सिंह को टिकट देकर युवा नेतृत्व को भुनाने का प्रयास किया गया है तो दूसरी ओर भाजपा ने आदिवासियों की सहानुभूति और पीएम मोदी व शिवराज की प्रतिष्ठा का लाभ लेने की कोशिश की है। गौरतलब है कि यहां पर भाजपा के सांसद दलपत सिंह काबिज थे लेकिन उनकी मौत के बाद यह सीट खाली हो गई थी। दूसरी ओर नेपानगर में कांग्रेस द्वारा आदिवासी नेता अंतर सिंह बारडे को मौका दिया गया भाजपा के दिवंगत विधायक राजेंद्र श्यामलाल दादू की बेटी मंजू दादू को टिकट देकर यहां पर भाजपा ने महिला वोट बैंक को भुनाया है।

माना जा रहा है कि इस क्षेत्र में कांग्रेस को आदिवासियों का साथ मिला है। उपचुनावों में केंद्र सरकार को नोटबंदी के अपने निर्णय से जनता का समर्थन भी मिला है तो कहीं उसे विरोध का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि यह नोटबंदी का बाद का पहला उपचुनाव था।

तमिलनाडु​

तमिलनाडु की तंजावुर विधानसभा सीट के पहले दौर की मतगणना में एआईएडीएमके ने चुनावी बढ़त बना ली है। माना जा रहा है कि इस सीट पर डीएमके आगे होगी। यहां पर तंजावुर में अरावक्कूरिची और तिरूपर्राग्नकुंदरम् विधानसभा सीट्स पर मतदान हुआ था। अरावक्कूरिची में एआईएडीएमे के वी सेंथिल बालाजी और डीएमके के केसी पलानिसामी को मौका दिया गया था। यहां के तंजावुर में तो डीएमके से अंजुघम बूपथी व एआईएडीएमके से एम रंगास्वामी को मौका दिया गया है। एके बोस को भी तिरूपर्रानकुंदरम पर पार्टी ने आजमाया है और टिकट दिया है। डीएमके के महत्वपूर्ण कैंडिडेट पी. सर्वाननम को टिकट दिया गया है।

पुड्डुचेरी

पुड्डुचेरी में नेल्लीथोपु विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर जमकर मतदान हुआ यहां पर इस सीट पर कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री वी. नारायण सामी ने अपना भाग्य आजमाया था। इस सीट पर उनकी जीत हुई है।

अरूणाचल

अरूणाचल में इस बार भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल की तीसरी पत्नी दसांगलू पुल को मौका दिया है। इस दौरान भाजपा इस कैंडिडेट के माध्यम से सांत्वना को भुूना रही है और अपनी जीत का प्रयास कर रही है।

पश्चिम बंगाल

कूचबिहार और तमलुक लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है।

त्रिपुरा

बरजाला और खोवाई सीट पर सीपीआईएम की जीत।

असम

लखीमपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने बढ़त बना रखी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -