शिवराज सिंह ने कमलनाथ सरकार को दिया अल्टीमेटम, किसानों के साथ किया धोखा तो होगा आंदोलन
शिवराज सिंह ने कमलनाथ सरकार को दिया अल्टीमेटम, किसानों के साथ किया धोखा तो होगा आंदोलन
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के मामले को लेकर कमलनाथ सरकार को अल्टीमेटम दिया है। पूर्व सीएम ने किसानों की समस्याओं पर बात करते हुए कहा है कि, 'राज्य में किसान बेहाल है। इसके लिए मैं कई बार खत लिखकर मुख्यमंत्री कमलनाथ को इसके बारे में बता चुका हूं, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसलिए अब मैं खुद इस मुद्दे को लेकर उनसे मिलूंगा, किन्तु अगर तब भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं निकला तो, मेरे पास किसानों की परेशानियों को दूर करने के लिए अंतिम उपाय आंदोलन के अलावा और कुछ नहीं बचता है। मैं आंदोलन करूंगा।'

ग्रेटर नोएडा में बोले पीएम मोदी, देश में 100% विद्युतीकरण, इस साल का हमारा लक्ष्य

उन्होंने आगे कहा है कि, 'मध्य प्रदेश में किसान बेहाल और त्रस्त है। धान से लेकर उड़द तक प्रत्येक फसल वाला किसान आज परेशानियों से घिरा हुआ है। 40 किलो प्रति बोरी धान लेने की जगह 41 किलो 200 ग्राम प्रति बोली धान तौली जा रही है। न तो धान की खरीदी की जा रही है और न ही तौली जा रही है। अन्नदाताओं की फसल खुले में पड़ी हुई है। छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद रही है। आपने भी वादा किया था, आपको भी किसान की धान बोनस के साथ 2500 रु प्रति कुंटल के भाव पर खरीदना चाहिए। मैं किसान के मामले पर कोरी राजनीति नही करता हूँ।'

केजरीवाल का दावा, अगर कांग्रेस को दिया वोट तो जीत जाएगी भाजपा

कर्ज माफी पर कटाक्ष करते हुए शिवराज सिंह ने कहा है कि ' राज्य सरकार को बताना होगा कि कर्ज माफी पर उसकी स्पष्ट योजना क्या है। पहले उन्होंने कुछ और कहा, और अब कुछ कह रहे हैं। पहले कहा था कि आचार संहिता तक 35 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। अब कह रहे हैं 25 लाख किसानों का कर्ज माफ करेंगे। कर्जमाफी पर कृषि विभाग कह रहा है कि बजट नही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन में ऋण माफ कर देंगे अगर ऐसा नहीं हुआ तो सीएम बदल देंगे। राहुल के अनुसार तो अब तक  6 मुख्यमंत्री बदल जाने चाहिए थे, क्योंकि अब 60 दिन हो गए है।

खबरें और भी:-

पहले वादों पर लड़ते थे चुनाव, अब उपलब्धियों पर लड़ेंगे- मनोहर लाल खट्टर

अमेरिकी सांसद का दावा, राष्ट्रपति चुनाव से पहले ही जेल जा सकते हैं ट्रम्प

यूपी के इस मंत्री के अनुसार यह है कांग्रेस का नारा- बेटी को लाओ, बेटे को बचाओ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -