चंद्रबाबू नायडू पर शिवराज सिंह का तंज, छब्बेजी बनने निकले थे, दुबे जी बनकर लौटे
चंद्रबाबू नायडू पर शिवराज सिंह का तंज, छब्बेजी बनने निकले थे, दुबे जी बनकर लौटे
Share:

भोपाल: 2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम अब साफ हो गए है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 303 सीटों पर परचम गाड़ चुकी है। वर्ष 2014 के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड जीत हसिक कर पीएम मोदी वापस प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। कांग्रेस के लाख प्रयासों के बाद भी जनता ने भाजपा को ही भारी वोटों से विजयी बनाया। 

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को देश में मिले प्रचंड बहुमत को लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ममता बनर्जी पर हमला बोला है। शिवराज सिंह ने कहा कि, 'नायडू की स्थिति इस कहावत को पूरी तरह चरितार्थ करती है कि-'चौबेजी छब्बेजी बनने निकले थे, लेकिन दुबेजी' बनकर लौटे। 

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रबाबू नायडू पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है, शिवराज ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'चौबेजी छब्बेजी बनने निकले थे, लेकिन दुबेजी बनकर लौटे।' आपने मोदीजी को हटाने के लिए दिन-रात उठापटक की लेकिन देश की जनता के दिलों में मोदी जी बसते हैं और वहां से उन्हें कोई नहीं हटा सकता।' आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में चंद्र बाबू नायडू की करारी हार हुई है और वाय एस आर पार्टी सरकार बनाने जा रही है।

देवबंद रैली आई काम, प्रचंड मोदी लहर में भी 10 सीटें जीत गई बसपा

सारण लोकसभा सीट: भाजपा के राजीव प्रताप रूडी ने खिलाया कमल, राजद के चन्द्रिका राय हारे

पीएम मोदी की जीत से बदला पाकिस्तान का रुख, सुषमा स्वराज के लिए खोला अपना एयरस्पेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -