CM शिवराज समेत अन्य नेताओं ने किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन
CM शिवराज समेत अन्य नेताओं ने किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन
Share:

भोपाल: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। जी हाँ, आज ही के दिन (2 अक्टूबर, 1869) मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। वह अहिंसा के पुजारी थे और इसी के दम पर उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। आज आज महात्मा गांधी की जयंती पर CM शिवराज समेत कई नेताओं ने नमन किया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है- 'अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन, गांधी का दर्शन सत्य का प्रयोग था, जिसने अहिंसा को अस्त्र बनाकर विश्व को नया दर्शन औऱ सिद्धांत दिया। हम सभी गांधी के विचारों को आत्मसात कर उनके दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लें। जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों में कोटिश: नमन! बापू के दिखाये अहिंसा, शांति और सद्भाव के पथ चलकर ही मानवता का कल्याण संभव है।'

वहीं उनके अलावा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सादर नमन किया है। उन्होंने लिखा है, 'गांधी के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। पहले वह आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वह आप पर हंसेंगे, फिर वह आप से लड़ेंगे और आप जीत जाएंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शत्-शत् नमन्।'

इसी के साथ MP कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है- ''सम्पूर्ण विश्व को प्रेम, मानवता, शांति और सद्भावना का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 152वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।।।बापू को विश्व पटल पर अहिंसा का प्रतीक मानते हुये उनके जन्मदिवस को “अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस” के रूप में मनाया जाता है। दे दी हमे आज़ादी बिना खडग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल।।। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन।'' इस तरह अन्य कई नेताओं ने बापू को नमन किया है।

PM मोदी ने बांधे इंदौर की तारीफों के पूल, ख़ुशी से गदगद हुए इंदौरी

राहुल गांधी ने गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Video: पानी के अंदर नीरज चोपड़ा ने फेंका भाला, फैंस बोले- Well Played

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -