MP के CM शिवराज सिंह चौहान ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
MP के CM शिवराज सिंह चौहान ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
Share:

भोपाल: आज यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में बड़े-बड़े नेता, मंत्री इस दिन महिलाओं को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब इसी क्रम में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई दी है। आप देख सकते हैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में वह लिखते हैं, "नारी ही सृष्टि है, नारी ही शक्ति है। नारी ही सम्मान है, घर का अभिमान है। नारी से ही हर्ष है, मन का उत्कर्ष है। इनको दो पूरा मान हृदय से करो प्रणाम। नारी की प्रगति व उन्नति में ही समाज व राष्ट्र की उन्नति है" अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई!'

इसी के साथ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है- 'सशक्त, समर्थ, गौरवशाली, वैभवशाली, अखंड व प्रखर भारत के निर्माण का स्वप्न नारी शक्ति के सशक्तिकरण में ही निहित है। आइये, संकल्प लें कि इनकी प्रगति, उन्नति की राह में आने वाले बाधाओं को हटाकर इन्हें सशक्त बनायेंगे। इसी ध्येय की पूर्ति में जगत का कल्याण है।' आगे उन्होंने लिखा है, 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई देता हूं, आइये इस महिला दिवस पर हम सभी महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व उनके विकास के लिये बेहतर समाज के निर्माण का संकल्प ले।' वहीं उनके आलावा मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी एक ट्वीट किया है।

इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है- 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य नारीशक्ति को सलाम! आइए हम सब संकल्प लें कि नारी शक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में हर संभव योगदान देंगे, सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।' इसी तरह अन्य कई नेताओं ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है।

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, लगातार तीसरे दिन मिले 18 हज़ार से अधिक नए केस

रुबीना संग पियानो बजाते नजर आए पारस छाबड़ा, जल्द आएगा म्यूजिक वीडियो

घर में घुसकर माँ-बेटी की नृशंस हत्या, दोहरे हत्याकांड से दहला आगरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -