भाजपा को जिताओगे तो साथ में दाल-पनिए खाऊंगा - CM शिवराज
भाजपा को जिताओगे तो साथ में दाल-पनिए खाऊंगा - CM शिवराज
Share:

इंदौर: प्रदेश के लोकप्रिय नेता मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ग्राम झांझरवा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने लोगो से कहा कि भाजपा को जिताएंगे तो वह लोगो के साथ दाल-पानिये खाने जाएंगे। ऐसा उन्होंने तब कहा जब वह बीजेपी प्रत्याशी निर्मला भूरिया की तरफ से सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को भी गिनाया। साथ ही साथ कहा की आचार सहिंता के चलते उनके हाथ बंधे हुई है।

आचार संहिता ख़त्म होते ही क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक जल व सिंचाई योजनाओं की घोषणाएं की जाएगी। वहीं दूसरी और सिंधिया ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सभाएं की। दोपहर करीब 1 बजे सभास्थल पहुंचे मुख्यमंत्री पहले सीधे जनता के बीच पहुंचे। मंच से चौहान ने 10 साल के कामो का बखान किया। और बताया जोबट विधायक के कहने पर ही 2200 करोड़ की योजना से नर्मदा का जल बरझर क्षेत्र को मिलेगा। 

उधर, सैलाना विधानसभा क्षेत्र के रावटी और केलकच्छ गांव में चौहान ने कहा- रतलाम जिले के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने कोई कसार नही छोड़ी है। इधर दूसरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पेटलावद धमाके के 20 घंटे बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान यहां पहुंचे थे। पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी राजेंद्र कांसवा को नहीं पकड़ पाई। 

यह शिवराज सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। धमाके के मुख्य आरोपी कांसवा को मुख्यमंत्री व भाजपा का सरंक्षण मिल रहा है। सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने व्यापम घोटाले पर भी जमकर निशाना साधा है और व्यापमं घोटाले को प्रदेश पर सबसे बड़ा कलंक बताया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -