CM शिवराज ने नौसेना के वीर जवानों को दी 'भारतीय नौसेना दिवस' की बधाई
CM शिवराज ने नौसेना के वीर जवानों को दी 'भारतीय नौसेना दिवस' की बधाई
Share:

भोपाल: आज भारतीय नौसेना दिवस है। आप सभी जानते ही होंगे भारतीय नौसेना देश की सैन्य ताकत का बहुत अहम हिस्सा है, यह देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभाती है। वहीं भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में भी भारतीय नौसेना का अहम योगदान है। आप सभी को बता दें कि आज भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी नौसेना के वीर जवानों को बधाई दी हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा हैं, 'सामुद्रिक सीमाओं के साथ भारत के गौरव, सम्मान और संस्कृति की रक्षा करने वाले नौसेना के वीर जवानों को भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक बधाई! विश्व की सबसे बड़ी व अग्रणी भारतीय नौसेना का गौरवशाली इतिहास दिनोंदिन और समृद्ध हो, देश गर्व के साथ सदैव ऐसे ही खड़ा रहे, शुभकामनाएं!'

इसी के साथ उन्होंने कहा, 'भारतीय सामुद्रिक सीमाओं के सतत प्रहरी, अदम्य साहस एवं वीरता की प्रतिमूर्ति सभी नौ-सैनिकों को नमन। देश के प्रति आपकी निष्ठा व समर्पण का भाव तथा आपकी शौर्यता एवं पराक्रम की गाथाएं सदैव भारतवासियों को देश की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।' वहीं उनके अलावा MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट किया हैं.

उन्होंने ट्वीट कर कहा हैं- 'भारतीय नौसेना के पराक्रमी योद्धाओं और उनके परिजनों को नौसेना दिवस के स्वर्ण जयंती वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आपकी विलक्षण मुस्तैदी और समर्पण ने देश की समुद्री सीमाओं को सदैव सुरक्षित रखा है। इस अथक योगदान के लिए समूचा देश आपका आभारी है।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा, 'नौसेना दिवस 1971 की जंग में ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के दौरान कराची के नौसैनिक अड्डे को तबाह कर पाकिस्तान को धूल चटाने की सफलता का प्रतीक है। यह दिन केवल एक ऐतिहासिक घटना की सालगिरह ही नहीं, बल्कि भारतीय नौसेना की अहमियत को सही परिपेक्ष्य में देखने का भी दिन है।'

फ्रांस द्वारा अफगानिस्तान से 300 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

The Matrix Resurrections में इस किरदार को निभाती हुई नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा

दो शादियाँ करने जा रही है यह मशहूर अदाकारा, कहा- 'दोनों के लिये एक्साइटेड हूं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -