सिंहस्थ के बाद भी बहती रहेगी शिप्रा : शिवराज
सिंहस्थ के बाद भी बहती रहेगी शिप्रा : शिवराज
Share:

उज्जैन : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार की शाम उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने रामघाट स्थित श्री शिप्रा आरती स्थल पर शिप्रा आरती का आनंद लिया। गोधुली बेला में होने वाली श्री शिप्रा आरती में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरती की। इस दौरान उनका मन धार्मिक आस्थाओं से भर गया। उन्होंने कहा कि शिप्रा सिंहस्थ के बाद भी प्रवाहमान रहेगी।

शिप्रा नदी का सौंदर्य बढ़ेगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि शिप्रा नदी के घाटों के दोनों ओर पौधारोपण कर सौंदर्य को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने नर्मदा नदी के क्षेत्र में भी पौधारोपण कर उसे विकसित कर पेड़ में बदलने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नदियों को विकसित करना होगा।

सीएम शिवराज सिंह का कहना था कि शिप्रा नदी को सहेजने और इसके पर्यावरण को बचाने की जरूरत है। आरती के बाद वे सिंहस्थ क्षेत्र में बिना बत्ती लगे वाहन से घूमे। इस दौरान उनके साथ वाहनों का अधिक काफिला भी नहीं था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -