ज्योतिरादित्य के भाजपा में शामिल होने पर बोले शिवराज, कहा- कमलनाथ सरकार ने वादे नहीं निभाए
ज्योतिरादित्य के भाजपा में शामिल होने पर बोले शिवराज, कहा- कमलनाथ सरकार ने वादे नहीं निभाए
Share:

भोपाल: ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होते ही मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में एक प्रेस वार्ता में कहा है कि, 'मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया का पार्टी में स्वागत करता हूं, मुझे पूरी उम्मीद है कि पार्टी में उनके आने के बाद राज्य में पहले से मजबूत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को और मजबूती मिलेगी।'

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 'राजमाता विजय राजे सिंधिया का मार्गदर्शन हमें हमेशा मिलता रहा। आज उनके पोते ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हुए हैं। ज्योतिरादित्य युवा और उर्जावान नेता हैं। वे ऐसी परंपरा से आते हैं कि जिसने सियासत को लोगों की सेवा का माध्यम माना है। शिवराज सिंह ने कहा कि, 'तक़रीबन 18 महीने पूर्व 2018 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य किया था। किन्तु कमलनाथ की सरकार ने मध्य प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया। वादे नहीं पूरे किए। कसमें तोड़ दी गई। कमलाथ सरकार ने भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड कायम किए। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया।'

उन्होंने कहा कि, 'किसान, माताएं, बहनें इस सरकार से परेशान हैं और उन्हें कोस रही हैं। इसलिए सिंधिया जी ने आज पीएम मोदी पर भरोसा जताते हुए देश की सेवा के लिए भाजपा को चुना है। मैं उनका हृदय से स्वागत करता हूं। उनके आने से भाजपा मध्य प्रदेश में औऱ मजबूत होगी। पूरे देश में सिंधिया जी की सक्रियता का फायदा भाजपा को मिलेगा।'

सोने की कीमत फिर छु सकती है आसमान, जानिए कितना बढ़ सकते हैं दाम

आखिर क्यों दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जारी किया नोटिस ?

दबाव में भारतीय शेयर बाज़ार, लेकिन Yes Bank के शेयरों में उछाल जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -