कांग्रेस राज पर भड़के शिवराज, कहा- कमलनाथ-दिग्विजय की जोड़ी ने किया राज्य का बंटाधार
कांग्रेस राज पर भड़के शिवराज, कहा- कमलनाथ-दिग्विजय की जोड़ी ने किया राज्य का बंटाधार
Share:

अनूपपुर: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमल नाथ और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर बड़ा निशाना साधा है। सीएम शिवराज अनूपपुर के उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में 302 करोड़ के विकास कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 महीने के कार्यकाल में कमलनाथ सरकार ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया, उल्टे उनकी सरकार द्वारा आरंभ की गई कई जनकल्याणकारी योजनाओं को भी बंद कर दिया। 

सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी ने राज्य का बंटाढार ही किया है। एक ने अपने पुत्र को सांसद बना दिया तो दूसरे ने मंत्री बनाया। इस दौरान राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा। यहां आयोजित की गई सभा में उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने गरीब के निधन पर दिए जाने वाले पांच हजार रुपये भी देना बंद करा दिए। आदिवासी महिलाओं को पोषण आहार के लिए एक हजार रुपया मिलता था, वो भी कमल नाथ सरकार ने बंद कर दिया। यही नहीं, कांग्रेस ने कोराना से निपटने के लिए राज्य में कोई तैयारी तक नहीं की थी।

सीएम शिवराज ने आरोप लगाया कि किसानों से किया कर्जमाफी का वायदा पूरा नहीं हुआ। सिर्फ छह हजार करोड़ रुपये माफ किया। कई किसानों को तो सिर्फ कर्जमाफी का सर्टिफिकेट पकड़ा दिया गया। पूर्व की कमल नाथ सरकार ने फसल नुकसान का मुआवज़ा भी किसानों को नहीं दिया। उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी और फसल बीमा योजना की राशी भी देगी। गरीब और किसानों के लिए राज्य में पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रत्येक गरीब को राशन दिया जा रहा है।

राहुल गाँधी का केंद्र पर हमला, कहा- 'सरकारी कंपनी बेचो मुहीम चला रहे हैं मोदी जी'

'वीर सावरकर' के नाम पर फ्लाईओवर, JDS बोली- कर्नाटक में कोई महापुरुष नहीं जन्मा क्या ?

कर्नाटक के सीएम ने बाढ़ से हुए नुकसान पर जताई चिंता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -