लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जारी हैं और चौथे चरण के लिए प्रचार चल रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार (20 फरवरी 2022) को यूपी के देवरिया में समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें आधुनिक औरंगजेब करार दिया है। शिवराज ने कहा कि जो अपने बाप का नहीं हुआ वो आपका कैसे हो सकता है। उनके मुताबिक, खुद मुलायम सिंह ने एक बार कहा था कि अखिलेश ने उनका जितना अपमान किया है, उतना और किसी ने नहीं किया।
#WATCH अखिलेश यादव आज के औरंगज़ेब है। जो अपने बाप का नहीं हुआ, वह आप का क्या होगा। यह मैं नहीं कह रहा हूं, यह मुलायम सिंह यादव ने कहा था। औरंगज़ेब ने भी यही किया था अपने बाप को जेल में बंद कर दिया भाईयों का कत्ल कर दिया: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, देवरिया pic.twitter.com/wuWqc5AQdx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2022
सीएम शिवराज ने यह बयान राज्य की रामपुर कारखाना विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करते हुए दिया था। उन्होंने कहा कि, 'अखिलेश यादव आज के औरंगजेब हैं। जो अपने बाप का नहीं हुआ वो आप का क्या होगा औऱ ये मैं नहीं कह रहा हूँ ये बात खुद नेताजी (मुलायम यादव) ने कही थी। मुलायम जी ने खुद कहा था कि जो अपने बाप का नहीं हुआ वो आपका कैसे हो सकता है। औरंगजेब ने भी यही किया था। उसने बाप शाहजहाँ को जेल में डाल दिया था और अपने भाइयों का क़त्ल कर दिया है। मुलायम सिंह कहते थे कि जितना अपमान मेरा अखिलेश ने किया है, उतना पूरी दुनिया में किसी ने नहीं किया।'
शिवराज ने 2019 के लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए दावा किया ये अखिलेश बाबा ने जितने भी गठबंधन किए थे वो सभी फेल साबित हुए। उन्होंने कहा कि चमत्कार की उम्मीद में अखिलेश यादव ने बुआ के साथ गठजोड़ किया था, मगर जब परिणाम आया तो मौसी को समझ आ गया कि फिल्म फ्लॉप हो गई है।
'स्वास्तिक' भी नहीं पहचान पाई 'राजद', नाजियों का प्रतीक बताकर कह डाली ये बात
केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताने वाले कुमार विश्वास ने छोड़ा नया 'ट्वीट बम'
'इमरजेंसी के दौरान मैं छिपने के लिए सिख पगड़ी पहना करता था..', सिख नेताओं से बोले पीएम मोदी