VIDEO: जब ट्रेन में भजन गाते नज़र आए शिवराज सिंह चौहान, मंत्रमुग्ध हो गए यात्री
VIDEO: जब ट्रेन में भजन गाते नज़र आए शिवराज सिंह चौहान, मंत्रमुग्ध हो गए यात्री
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान अपने भजन प्रेम के लिए जान जाते हैं। शिवराज सिंह को कई मौकों को भजन गाते हुए देखा जा चुका है। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा  है, जिसमें मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह भजन गाते नजर आ रहे हैं। 

हालांकि, शिवराज सिंह इस बार किसी मंदिर या आश्रम में नहीं, बल्कि चलती ट्रेन में भजन गा रहे हैं। दरअसल वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शिवराज सिंह ट्रेन में भजन गा रहे हैं और उनके भजन ने ट्रेन में मौजूद मुसाफिरों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया है। शिवराज इस वीडियो में 'मेरा आपकी दया से सब काम हो रहा है भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं।' उनके साथ ट्रेन के यात्री भी भजन गा रहे हैं। दरअसल पूर्व सीएम विदिशा का दौरा करके भोपाल वापस लौट रहे थे। भाजपा सांसद रामाकांत भार्ग भी उनके साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। 

इसी दौरान शिवराज सिंह ने यह भजन गया। इसके साथ ही शिवराज सिंह ने ट्रेन में मौजूद लोगों से बातचीत भी की और उनका हालचाल जाना। वायरल हो रहा विडियो शाम के समय का बताया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों ने शिवराज के शुरुआती अभिवादन के बाद ट्रेन में ही भजन संध्या का माहौल बना दिया। शिवराज के नए अवतार की चारों तरफ वाहवाही हो रही है। उनके समर्थक उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। 

 

कमलनाथ सरकार ने फिर माँगा दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज, 9 महीने में ले चुकी है 12 हजार 600 करोड़

ढाई घंटे चली कुलभूषण भूषण और भारतीय डिप्‍टी हाई कमिश्‍नर की मुलाकात, अज्ञात जगह हुई मीटिंग

व्लादीवोस्टक समिट: 4 सितम्बर को रूस यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, 25 समझौतों पर हो सकते हैं दस्तखत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -