पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कुछ ऐसा बोले कमलनाथ
पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कुछ ऐसा बोले कमलनाथ
Share:

रायसेन : देश में लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद का मुद्दा गरमाया हुआ है और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी जब पजामा पहनना सीख रहे थे, तब कांग्रेस ने देश की सुरक्षा के लिए काम किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने सेना तैयार की थी तो इंदिरा गांधी ने सैन्य स्कूल, एयरपोर्ट और रेलवे लाइन का संचार किया। जबकि भाजपा ने सत्ता में आकर देश को ठगा है। 

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लिया 17वीं लोकसभा के गठन पूर्व तैयारियों का जायजा

कुछ ऐसा भी बोले कमलनाथ 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली में आयोजित सभा में कमलनाथ ने कहा कि मोदी राष्ट्रवाद की बात करते हैं। देश की सुरक्षा की बात करते हैं। जब कारगिल में हमला, संसद में बम विस्फोट, पुलवामा कांड हुआ, तब देश में भाजपा की सरकार ही रही है। तब वे कैसे कह सकते हैं कि उनके कार्यकाल में देश सुरक्षित रहा है। मोदी न तो कालाधन ला पाए और न जनधन के खाते में 15 लाख रुपए जमा करा पाए, न बेरोजगारों को नौकरी दे पाए, न मंदिर बनवा पाए। वे सिर्फ पांच साल देश को ठगते रहे।

आप MLA अनिल वाजपेयी ने थामा भाजपा का हाथ, अलका बोलीं- पार्टी में हुआ उनका अपमान

शिवराज गए खजाना खाली कर गए 

इसी के साथ सीएम कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर फिजूल खर्ची कर प्रदेश का खजाना खाली करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसी खाली खजाने से हमने 25 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। अब हम मध्यप्रदेश में विकास का ऐसा इतिहास लिखेंगे, जिसमें नौजवानों के पास काम होगा। किसानों के पास दाम होगा और महिलाओं सहित हर वर्ग का सम्मान होगा। 

सीएम योगी ने प्रियंका को दिया नया नाम, कहा- ये है कांग्रेस का असली चरित्र

आज राजधानी में विरोधियों पर हमला बोलेंगे अमित शाह

हम भी देखें कि हमारी सेनाओं ने पाक की इमारतों और उसके प्रचंड अहंकार को कैसे चूर किया : अमरिंदर सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -