शिवराजसिंह चौहान के पिता के अंतिम दर्शन करने पहुंचे कमलनाथ
शिवराजसिंह चौहान के पिता के अंतिम दर्शन करने पहुंचे कमलनाथ
Share:

भोपाल : बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान (82 वर्ष) का शनिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें दो दिन पूर्व ही उपचार के लिए मुंबई ले जाया गया था। जहां उनका दुखद निधन हो गया।

उत्तराखंड में करारी शिकस्त के बाद सियासी हलचल तेज़, प्रदेश अध्यक्ष ने की इस्तीफे की पेशकश

कई नेताओं ने की श्रधांजलि अर्पित 

जानकारी मिलते ही शिवराज सिंह मुंबई पहुंच गए हैं और वे देर रात को अपने पिताजी की पार्थिव देह लेकर विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। सुबह मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह के निवास पर पहुंच श्रद्धासुमन अर्पित किए। दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी एवं अन्य कांग्रेस नेता भी श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। यहां रविवार को सुबह 9 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। इसके बाद पार्थिव देह उनके पैतृक गांव जैत ले जाई जाएगी, जहां शाम 4 बजे नर्मदा के तट पर अंतिम संस्कार होगा। 

चुनाव में ख़राब प्रदर्शन के बाद ममता बनर्जी ने किया बड़ा फेरबदल, अपने भतीजे से छीने अधिकार

इसी के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्व. प्रेम सिंह धार्मिक स्वभाव रखने वाले सीधे व सरल व्यक्तित्व के कारण पहचाने जाते थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रूचि थी। भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश के नेताओं ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। शिवराज सिंह के निवास पर उनके पिता को श्रद्धासुमन अर्पित करने भाजपा नेता पहुंच रहे हैं। उमाभारती, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे हुए हैं।

कमलनाथ की मंत्री बोलीं, अब समय आ गया है कि, महाराज को राज्य की कमान सौंपी जाए

संसद भवन में हुई NDA सांसदों की बैठक, पीएम मोदी ने छुए आडवाणी और जोशी के पैर

रायबरेली से विजयी होने के बाद सोनिया गांधी ने लिखा जनता के नाम एक ऐसा भावुक पत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -