शिवराज की कांग्रेस को चेतावनी- हत्याओं का खेल मध्य प्रदेश की धरती पर न शुरू करें
शिवराज की कांग्रेस को चेतावनी- हत्याओं का खेल मध्य प्रदेश की धरती पर न शुरू करें
Share:

इंदौर : शहर के पास पालिया गांव में कांग्रेस नेता द्वारा भाजपा कार्यकर्ता नेमीचंद तंवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए सोमवार को ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। 

लोकसभा चुनाव: क्या ग्लव्स पहनकर मतदाताओं से हाथ मिलाती है दीदी की ये सेलिब्रिटी कैंडिडेट ?

शिवराज ने दी चेतावनी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंवर की हत्या के बाद ट्वीट कर मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांवेर के कांग्रेस विधायक तुलसी सिलावट को चेतावनी दी कि वो हिंसा और हत्याओं को खेल मध्य प्रदेश की धरती पर न शुरू करें। मध्यप्रदेश हमेशा से ही शांति का टापू रहा है। ऐसे में जो भी लोग इस हत्या में शामिल हैं, उन्हें पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे। अगर ऐसा नहीं होगा तो भाजपा प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। 

सीएम योगी की बड़ी कार्यवाही, मंत्री राजभर को किया बर्खास्त

कुछ ऐसा भी बोले शिवराज 

जानकारी के मुताबिक शिवराज ने लोकसभा में कांग्रेस की हार को निश्चित बताते हुए आरोप लगाया कि इसी बौखलाहट से कांग्रेस प्रदेश को पश्चिम बंगाल बनाने पर तुली है। हार से बौखलाकर कांग्रेस का हिंसा का सहारा ले रही है। इतना ही नहीं, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सांवेर के पालिया गांव में हमारे कार्यकर्ता को कांग्रेस नेता ने सिर्फ इसलिए गोली मार दी, क्योंकि उन्होंने भाजपा को वोट दिया था और पार्टी के लिए काम किया था।

नायडू पर गिरिराज का तंज, कहा- बबुआ का कोई पता नहीं, झुनझुना लेकर ढूंढ रहे

चंद्रबाबू नायडू पर शिवसेना का तंज, कहा- क्यों इकठ्ठा कर रहे श्मशान की राख

मीडिया पर भड़के कुमारस्वामी, कहा- हम आपको कार्टून लगते हैं क्या ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -