रतलाम - झाबुआ सीट के लिए जोर लगा रहे शिवराज
रतलाम - झाबुआ सीट के लिए जोर लगा रहे शिवराज
Share:

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी संसदीय उपचुनाव के लिए एक महत्वपूर्ण सीट पर संघर्ष करने का प्रयास कर रही है। दरअसल चुनावी समीकरण ही कुछ ऐसे बने हैं। इस उपचुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रतलाम - झाबुआ क्षेत्र में 6 - 6 जनसभाऐं संबोधित कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव को लेकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया है। यही नहीं भाजपा चुनाव में पूरा जोर लगा रही है। 

दरअसल भाजपा सांसद दिलीप सिंह भूरिया के निधन के बाद झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद दिलीप सिंह भूरिया के निधन के बाद झाबुआ संसदीय क्षेत्र में 21 नवंबर को उपचुनाव हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव के लिए दिलीप सिंह की बेटी निर्मला भूरिया को चुनावी मैदान में उतारा है लेकिन कांग्रेस ने यहां पर अपना पैंतरा चला है। उन्होंने बेहद लोकप्रिय सांसद और झाबुआ में एकतरफा प्रभुत्व वाले नेता कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारा है।

ऐसे में इस सीट के लिए भाजपा को कुछ मुश्किलें उठानी पड़ सकती हैं। भाजपा इस सीट के लिए अपना जी जान लगा रही है। जेडीयू उम्मीदवार को वाममोर्चे का समर्थन हासिल है। भाजपा को हार का सामना करना पड़ रहा है। नेहरू युवा केंद्र के उपाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह  और मप्र सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह भी चुनाव के प्रचार में लगे हुए हैं। हालांकि शिवराज यहां पर भाजपा के समर्थन में मोर्चा संभाले हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -