एक्शन में शिवराज सरकार, MP में पांच SP के किए तबादले
एक्शन में शिवराज सरकार, MP में पांच SP के किए तबादले
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार ने 5 भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों के स्थानांतरण किए हैं। इसमें सिद्धार्थ चौधरी को हटा कर सतना एसपी धर्मवीर सिंह को खरगोन का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 3 अन्य जिलों के एसपी बदले गए हैं। वही गृह विभाग के उप सचिव एचएस मीना के हस्ताक्षर से शनिवार को जारी आदेश में पांच पुलिस अधीक्षक के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए। 

वही इसमें सतना के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को सिद्धार्थ चौधरी के स्थान पर खरगोन का नया एसपी बनाया गया है। चौधरी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है। सिवनी SP कुमार प्रतीक को भी सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भोपाल में पदस्थ किया गया है। 

बता दे कि सीएम शिवराज सिंह चौहान से सिवनी एसपी को हटाने के प्रातः ही निर्देश दिए थे। वहीं, झाबुआ एसपी आशुतोष को सतना तथा इंदौर शहर के नगरीय पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी को झाबुआ का नया एसपी बनाया गया है। इंदौर STF पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री को खरगोन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, खरगोन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया को भोपाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

'मोक्ष प्राप्ति की वजह से मर रहे है लोग...', चारधाम यात्रा के दौरान हो रही है श्रद्धालुओं की मौत पर BJP नेता ने दिया अजीब तर्क

राजसमंद में हुआ खतरनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की गई जान

भारतीय क्रूज बाजार एक दशक में 10 गुना बढ़ सकता है: सोनोवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -