प्रसपा के समाजवादी पार्टी में विलय की अटकलों को शिवपाल यादव ने किया ख़ारिज
प्रसपा के समाजवादी पार्टी में विलय की अटकलों को शिवपाल यादव ने किया ख़ारिज
Share:

लखनऊ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी में विलय की अटकलों को ख़ारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अब इस तरह की बातों पर विराम लग जाना चाहिए। पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव को लड़ने का फैसला किया है। पार्टी संगठन को और मजबूत करेगी।

पीएम मोदी से मिले शी जिनपिंग, कहा- भारत और चीन एक-दूसरे के लिए खतरा नहीं

संगठन को और मजबूत करेगी पार्टी 

जानकारी के अनुसार लखनऊ स्थित पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवपाल ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि चुनाव में हुई हार की पार्टी में समीक्षा हुई। पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव को लड़ने का फैसला किया। पार्टी संगठन को और मजबूत करेगी। लोकसभा चुनाव में हमें समय कम मिला, लेकिन हम आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेंगे।

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई मुठभेड़, अब तक दो माओवादी ढेर

कुछ ऐसा भी बोले शिवपाल 

इसी के साथ शिवपाल ने दावा किया कि 2022 में पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। हालांकि उन्होंने सूबे में होने वाले विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ने का संकेत दिया। लोकसभा चुनाव में हार पर शिवपाल ने कहा, 'हमारी पार्टी सिर्फ 3 महीने पुरानी थी। हमें 1 महीना पहले चुनाव चिन्ह मिला। बावजूद इसके हमने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा। हमारे पास अच्छा संगठन है। हमें लोकसभा चुनाव हारने का कोई गम नहीं। लेकिन मेरी ताकत का पता सबको चल गया।प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए शिवपाल ने कहा कि आज पिछड़ों की हत्या हो रही है। मुख्यमंत्री योगी ईमानदार और कर्मठ व्यक्ति हैं, लेकिन मंत्री और अधिकारियों को एसी कमरे से बाहर निकलना होगा।

SCO समिट: ईरान के राष्ट्रपति से मिलेंगे पीएम मोदी, भारत-किर्गिस्तान में होंगे कई अहम् अनुबंध

बिग बॉस के इस एक्टर के साथ हुई भयानक घटना, दो महिलाओं ने...

शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी आज भी कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -