भतीजे अखिलेश से हाथ मिलाएंगे चाचा, कहा- 'BJP की सरकार हटाएंगे'
भतीजे अखिलेश से हाथ मिलाएंगे चाचा, कहा- 'BJP की सरकार हटाएंगे'
Share:

कानपुर: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया और विधायक शिवपाल यादव ने हाल ही में कहा है कि, 'साल 2022 के चुनाव के लिए हम गठबंधन करेंगे।' उनका कहना है भाजपा की सरकार हटाने के लिए वह अब काम करेंगे। जी दरअसल शिवपाल यादव बीते गुरुवार को कानपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे और उसी दौरान उन्होंने यह सब कहा। उन्होंने कहा कि, 'हमारी पार्टी का 2022 में प्रगतिशील समाज पार्टी का अपना चुनाव चिन्ह होगा। हमारी पार्टी गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी से गठबंधन की प्राथमिकता रहेगी। अन्य दलों से बातचीत हो रही है।'

इसके अलावा पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि, 'प्रसपा का संगठन बहुत ही मजबूत है और पार्टी अन्य दलों के साथ गठबंधन कर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। प्रसपा का संगठन प्रदेश के सभी जिलों में तैयार हो गया है। संगठन 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन किया जा रहा है।'

आगे बातचीत में वह बोले, “भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसान, मजदूर, बेरोजगार, नौजवान सब परेशान हैं, नोटबंदी का दर्द अबतक लोगों को झेलना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार बढ़ा है और लोगों के काम सरकारी कार्यालयों में नहीं हो पा रहे हैं।”

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को आज लगेगा कोरोना का टीका, Covaxin के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू

कोरोना वायरस की चपेट में आए पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी और पत्नी एलिजाबेथ

BSP की मुखिया मायावती के पिता का हुआ निधन, दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -