लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी शिवपाल की प्रत्याशी तनुश्री त्रिपाठी
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी शिवपाल की प्रत्याशी तनुश्री त्रिपाठी
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी की एक और लिस्ट गुरुवार देर रात जारी कर दी है. इस सूची में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का भी नाम शामिल है, किन्तु सबको चौंकाने कर देने वाला नाम इस में तनुश्री त्रिपाठी का है. कांग्रेस ने तनुश्री को महाराजगंज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा, रायबरेली से चुनाव लड़ो, प्रियंका बोली- अगर वाराणसी से लड़ूँ तो...

उल्लेखनीय है कि तनुश्री त्रिपाठी को इससे पहले शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की तरफ से महाराजगंज से प्रत्याशी बनाया जा चुका था. बता दें कि तनुश्री त्रिपाठी यूपी सरकार में मंत्री रह चुके अमरमणि त्रिपाठी की पुत्री हैं. मीडिया में बातचीत में तनुश्री त्रिपाठी के भाई अमनमणि त्रिपाठी ने कहा है कि वे कांग्रेस के टिकट पर ही चुनावी मैदान में उतरेंगी. उनके अनुसार उन्होंने दोनों ही पार्टियों से टिकट की मांग नहीं की थी, किन्तु अब जब कांग्रेस की सूची में भी नाम है तो तनुश्री त्रिपाठी कांग्रेस के टिकट पर ही चुनावी मैदान में उतरेंगी. 

तीन राज्यों की 31 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने घोषित किये उम्मीदवार

हालांकि तनुश्री आधिकारिक तौर पर अभी कांग्रेस में शामिल नहीं हुई हैं और न ही शिवपाल यादव की पार्टी से इस्तीफा दिया है, किन्तु स्पष्ट है कि कांग्रेस भी इस चुनाव में मजबूत और जिताऊ प्रत्याशी येन केन प्रकारेण अपने पाले में करना चाहती है और यही कारण है कि तनुश्री को टिकट दिया गया.

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: बिहार महागठबंधन आज कर सकता है प्रत्याशियों का ऐलान

दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी ने तय किये प्रत्याशी, जल्द होगी घोषणा

ढाका : इमारत में लगी आग से अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत, कई घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -