क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन करोगे ? शिवपाल यादव ने दिया जवाब
क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन करोगे ? शिवपाल यादव ने दिया जवाब
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव से अलगाव के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव इस समय सुर्ख़ियों में हैं। सियासी पंडित भी यह चर्चा कर रहे हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव में शिवपाल की अगली पारी किसके साथ होगी। जब खुद शिवपाल यादव से यह सवाल किया गया कि लोकसभा चुनाव 2024 में क्या वो भाजपा के साथ गठबंधन करने वाले हैं? 

तो शिवपाल यादव ने जवाब देते हुए कहा कि, ‘मैंने बहुत समय गंवाया है और यह बात हर बार चर्चा में रही है। 2017, 2019 में भी रही कि मैं भाजपा से गठबंधन करने वाला हूँ। अब एक बार फिर 2022 में भी यही बात चल रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी को मजबूत करने के बाद 2024 लोकसभा चुनाव में कहीं न कहीं गठबंधन करेंगे। शिवपाल यादव ने कहा कि हम अपने संगठन को वापस खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन बना हुआ था, मगर बीच-बीच में हमारे साथ धोखा हुआ। सपा ने 2017, 2019 और अब 2022 में हमें धोखा दिया। उन्होंने कहा कि 2022 में यदि धोखा नहीं होता, तो नतीजा कुछ और ही होता।

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR से हाथ मिलाया है, इसको आप कहां तक उचित मानते हैं? इस सवाल के जवाब में प्रसपा प्रमुख ने कहा कि, ‘उनके (अखिलेश यादव) के संबंध में मुझे कुछ नहीं कहना है। मैं सब कुछ बोल चुका हूं। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव यूपी में सरकार नहीं बनाए सके।  यह उनकी अपरिवक्वता की निशानी है।

पार्थ की गिरफ़्तारी के बाद CM ममता अलर्ट, कैबिनेट से हटाए जाएंगे कुछ मंत्री, नए चेहरों को मिलेगी जगह

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का इंदौर दौरा

महंगाई का बड़ा झटका! बढ़ गए दूध के दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -