लोकसभा चुनाव: फ़िरोज़ाबाद सीट से लड़ेंगे शिवपाल सिंह, चाचा-भतीजे में होगी टक्कर
लोकसभा चुनाव: फ़िरोज़ाबाद सीट से लड़ेंगे शिवपाल सिंह, चाचा-भतीजे में होगी टक्कर
Share:

नई दिल्‍ली: शिवपाल यादव की राजनितिक पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ने 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए यूपी में 31 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। शिवपाल यादव फिरोज़ाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं दूसरी ओर फिरोज़ाबाद से समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर प्रो रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव चुनावी मैदान में हैं। इस तरह फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर भाई बनाम भतीजा की टक्कर होने वाली है। अक्षय यादव इस समय इस सीट से सांसद हैं।

भाजपा के 'चौकीदार' अभियान पर सपा-बसपा का हमला, अखिलेश-माया ने दागे ट्विटर तीर

इस बीच उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा और रालोद महागठबंधन की संयुक्त चुनाव रैलियां योजनाबद्ध तरीके से होली के बाद आरंभ हो जाएंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इन संयुक्त रैलियों का आगाज़ नवरात्र के पवित्र दिनों से होगा, इसमें पहली संयुक्त रैली सात अप्रैल को देवबंद में आयोजित की जाएगी। इसमें बसपा प्रमुख मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह रैली को सम्बोधन देंगे।

ममता बनर्जी के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, बाबुल सुप्रियो के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

इस तरह की रैलियां पूरे प्रदेश में होंगी जिसमें गठबंधन के नेता संयुक्त रूप से मंच शेयर करेंगे। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने पिछले दिनों इस बारे में जानकारी दी है। चौधरी ने कहा है कि सपा-बसपा-रालोद के गठबंधन से यूपी की सियासत में एक नई लहर पैदा हुई है। अखिलश यादव का मानना है कि समान विचारधारा पर आधारित इस गठबंधन के प्रति आवाम में बढ़ते रूझान से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खेमे में घबराहट और बौखलाहट दिखाई दे रही है।

खबरें और भी:-

प्रियंका की गंगा यात्रा पर सीएम योगी का कटाक्ष, कहा अब तो मानेंगी साफ़ हुई गंगा

भाजपा नेता का विवादित बयान, कहा रोज फेशियल करवाती हैं मायवती, खुद को कहती हैं जवान...

आप से गठबंधन को लेकर शीला दीक्षित ने लिखी राहुल गांधी को चिट्ठी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -