'हमसे कहा अस्पताल में हूँ और भाजपा में चले गए..', रघुराज शाक्य पर बरसे शिवपाल यादव
'हमसे कहा अस्पताल में हूँ और भाजपा में चले गए..', रघुराज शाक्य पर बरसे शिवपाल यादव
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जसवंतनगर विधानसभा से MLA और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव इस वक़्त मैनपुरी उपचुनाव के लिए सपा से उम्मीदवार बहू डिंपल यादव के लिए प्रचार प्रसार करने में जुटे हुए हैं।  वह अपनी बहू के लिए क्षेत्र में वोट मांगते और प्रतिष्ठा की बात करते दिखाई दे रहे हैं। थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राहीन में शिवपाल यादव अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर वोट मांगने पहुंचे। इस दौरान शिवपाल ने कहा कि जब हमारे घर की बहू चुनाव लड़ रही है, तो हम एकजुट हो गए हैं। शिवपाल ने कहा कि, हमने अखिलेश यादव से कह भी दिया है एक ही रहेंगे। 

रिपोर्ट के मुताबिक, शिवपाल यादव ने अपने शिष्य और भाजपा के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने समर्थकों के बीच कहा कि बहू (डिंपल यादव) के खिलाफ रघुराज सिंह चुनावी मैदान में हैं, वह अपने आप को हमारा शिष्य बताते हैं। लेकिन यदि वो (रघुराज शाक्य) असली शिष्य होते, तो हमको छोड़कर ही नहीं जाते। हमारी बहू के खिलाफ उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए था। यदि शिष्य थे, तो हमारे साथ ही रहना चाहिए था। बगैर बताए गए, मुझे बता कर तो जाते, वो (रघुराज) तो चुपचाप भाजपा में चले गए। 

शिवपाल ने आगे कहा हमने जब रघुराज को फोन किया कि कहां हो तो उन्हों कहा कि हम अपना टेस्ट करवाने के लिए गए हैं, तबीयत खराब है। हमने कहा कि हम डॉक्टर को फोन कर देते हैं, लोहिया अस्पताल में मेरे परिचित अच्छे डॉक्टर हैं। शिवपाल ने कहा कि, इसके बाद मैंने फोन भी किया तो पता चला कि वह अस्पताल नहीं गए थे। फिर दूसरे दिन रघुराज भाजपा में चले गए। यदि शिष्य होते तो छोड़कर ही नहीं जाते। 

20 लाख रोज़गार, सिंचाई नेटवर्क का विस्तार.., गुजरात चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी

'सविधान वह आधारशीला, जिसपर खड़ा है भारतीय राष्ट्र..', संविधान दिवस पर बोले पीएम मोदी

मुस्लिमों पर क्यों उठ रहा कांग्रेस का भरोसा ? गुजरात में बस इतने उम्मीदवारों को दिया टिकट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -