हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव के बाद किंग मेकर साबित होगी : शिवपाल यादव
हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव के बाद किंग मेकर साबित होगी : शिवपाल यादव
Share:

लखनऊ : समाजवादी पार्टी से नाराज होकर अपनी अलग पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने सपा में वापसी की सम्भावनाओं से इनकार किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी पार्टी अगले लोकसभा चुनाव के बाद किंग मेकर साबित होगी। शिवपाल ने कहा, 'केंद्र में अगली सरकार हमारी पार्टी की मदद के बिना नहीं बन सकेगी। हमारी पार्टी पिछले 3 महीनों के अंदर एक बड़ी ताकत बनकर उभरी है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में हमारा संगठन तैयार है और जनता अब हमें एक राजनीतिक शक्ति के तौर पर देखने लगी है।

आरक्षण तो दिया पर नौकरियां कहां से आएगी : शिवसेना

गठबंधन करने को तैयार हूं

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपाल ने कहा, 'प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय करने या मेरी सपा में वापसी का कोई सवाल ही नहीं उठता। हालांकि मैं भाजपा जैसी साम्प्रदायिक शक्ति को सत्ता से दूर रखने के लिये समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन करने को तैयार हूं। मगर वह भी तब होगा, जब हमें सम्मानजनक संख्या में सीटें मिलेंगी।

अमेरिका दीवार विवाद : राशि ना मिलने से नाराज ट्रंप ने बीच में छोड़ी बैठक

प्राप्त जानकारी अनुसार शिवपाल ने सपा-बसपा के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा, 'क्या दोनों पार्टिर्यों की विचारधारा मेल खाती है? क्या बसपा पर विश्वास किया जा सकता है? कोई भरोसा नहीं है कि वह कब गठबंधन में शामिल हो और कब अलग हो जाए।

बुलंदशहर मामला : पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और मुख्य आरोपी, भाजपा से है गहरा रिश्ता

आज होगा दिल्ली कांग्रेस के नए कप्तान का ऐलान

उपचुनाव : हरियाणा के 'रण' में सुरजेवाला जलाएंगे दीप, जींद से लड़ेंगे चुनाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -