क्या आप जानते हैं कैसे हुई शिवलिंग की उत्पत्ति?, आइए जानते हैं आज इसके बारे में
क्या आप जानते हैं कैसे हुई शिवलिंग की उत्पत्ति?, आइए जानते हैं आज इसके बारे में
Share:

भगवान शिव के दुनियाभर में कई भक्त हैं। हर भक्त के लिए भोले का एक अलग नाम है जैसे- 'शिवशंकर, त्रिलोकेश, कपाली, नटराज' आदि। आपको बता दें कि भगवान शिव की महिमा अपरंपार है और हिंदू धर्म में भगवान शिव की मूर्ति व शिवलिंग दोनों की पूजा का विधान बनाया गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी भक्त भगवान शिव की पूजा पूरे मन से करता है उसकी सभी मनोकामना पूरी हो जाती है। आपको बता दें कि धार्मिक शास्त्रों में शिवलिंग का महत्व बताया गया है। जी दरअसल शिवलिंग को इस ब्रह्मांड का प्रतीक माना जाता है। अब हम आपको बताते हैं शिवलिंग से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

अनदेखी फोटोज के साथ कैटरीना-विक्की ने एक-दूजे को दी शादी की सालगिरह की बधाई

कैसे हुई शिवलिंग की उत्पत्ति?- पौराणिक कथा के अनुसार, सृष्टि बनने के बाद भगवान विष्णु और ब्रह्माजी में युद्ध होता रहा। दोनों खुद को सबसे अधिक शक्तिशाली सिद्ध करने में लगे  थे। इस दौरान आकाश में एक चमकीला पत्थर दिखा और आकाशवाणी हुई कि इस पत्थर का जो भी अंत ढूंढ लेगा, वह ज्यादा शक्तिशाली माना जाएगा। मान्यता है कि वह पत्थर शिवलिंग ही था। उसके बाद पत्थर का अंत ढूंढने के लिए भगवान विष्णु नीचे तो भगवान ब्रह्मा ऊपर चले गए परंतु दोनों को ही अंत नहीं मिला। तब भगवान विष्णु ने स्वयं हार मान ली। लेकिन ब्रह्मा जी ने सोचा कि अगर मैं भी हार मान लूंगा तो विष्णु को ज्यादा शक्तिशाली समझा जाएगा। इसलिए ब्रह्माजी ने कह दिया कि उनको पत्थर का अंत मिल गया है। इसी बीच फिर आकाशवाणी हुई कि मैं शिवलिंग हूं और मेरा ना कोई अंत है, ना ही शुरुआत और उसी समय भगवान शिव प्रकट हुए।

आपको बता दें कि शिवलिंग दो शब्दों से बना है। शिव व लिंग, जहां शिव का अर्थ है कल्याणकारी और लिंग का अर्थ सृजन। हालाँकि शिवलिंग के दो प्रकार हैं, पहला ज्योतिर्लिंग और दूसरा पारद शिवलिंग। ज्योतिर्लिंग को इस पूरे ब्रह्मांड का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिर्लिंग की उत्पत्ति को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। ऐसा कहा जाता है कि मन, चित्त, ब्रह्म, माया, जीव, बुद्धि, आसमान, वायु, आग, पानी और पृथ्वी से शिवलिंग का निर्माण हुआ है।

'मेरे दोस्तों के साथ बनाओ संबंध और अपनी बहन को मेरे साथ...', चौका देगा आपको ये पूरा मामला

मशहूर एक्ट्रेस की बेटे ने कर दी हत्या, शव को प्लास्टिक बैग में डालकर नदी में बहाया

डिनर पर जाने से लेकर शादी-पार्टी तक में कॉपी करें सोनाक्षी के ये साड़ी लुक्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -