शिवांगी जोशी को एक्टिंग करते देख माँ की आँखों में आ गए थे आंसू
शिवांगी जोशी को एक्टिंग करते देख माँ की आँखों में आ गए थे आंसू
Share:

टीवी का जाना माना सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)में नजर आ रहीं शिवांगी जोशी ( Shivangi Joshi) टीवी की उन हसीन अदाकाराओं में से एक हैं जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैंस शिवांगी जोशी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। कुछ ऐसा ही हाल शिवांगी जोशी की मां यशोदा जोशी का भी है। इसके साथ ही टीवी इंडस्ट्री का अपना नाम और पहचान बना चुकी शिवांगी जोशी की मां तो इन दिनों फूलीं नहीं समा रही हैं | वहीं हाल ही में यशोदा जोशी ने इस बात का खुलासा किया है कि पहली बार शिवांगी जोशी को टीवी पर देखकर उनका क्या रिएक्शन था। वहीं इस बारे में बात करते हुए शिवांगी जोशी की मां ने बताया, 'मैंने उसे कई बार अवॉर्ड जीतते देखा है। वह कई बार स्टार परिवार शो के लिए डांस परफॉर्मेंस भी दे चुकी है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की जब भी वह स्टेज पर खड़ी नजर आती है मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं।' वहीं अपनी मां की बात पूरी करते हुए शिवांगी जोशी ने आगे बताया कि, 'मेरी मां बहुत इमोशनल हैं। टीवी शो 'बेइंतहा' के सेट पर एक इमोशनल सीन की शूटिंग चल रही थी। किस्मत से उस दौरान मेरी मां भी वहां मौजूद थीं। सीन में मैं जोर-जोर से रो रही थी। सीन खत्म होने के बाद हर कोई वहां पर शांत हो गया और अचानक से तालियां बजने लगी। वहीं ये देखकर मेरी आंख में आंसू आ गए। उस दिन मैंने मेरी मां की आंखों में भी नम देखी। मेरी परफॉर्मेंस देखने के बाद मां ने मुझसे कहा कि, देहरादून वाली शिवांगी ने आज सबका नाम रोशन कर दिया है।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते शिवांगी जोशी की डेब्यू फिल्म 'ऑर ओन स्काई' (Our Own Sky) इस बार कांस फिल्म फेस्टिवल में रिलीज नहींं हो पाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें साल 2020 का कांस फिल्म फेस्टिवल कोराना वायरस आउटब्रेक के चलते रद्द कर दिया गया है।कोरेना वायरस लॉकडाउन के चलते शिवांगी जोशी अपने होमटाउन देहरादून में रह रही हैं। यहां पर शिवांगी जोशी आए दिन मस्ती करती नजर आ जाती हैं। बीते दिन ही शिवांगी जोशी अपने घर के गार्डन एरिया में डांस करती नजर आई थीं। शिवांगी जोशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ साथ शिवांगी जोशी इस समय अपनी मां के साथ मदर्स डे सेलीब्रेट कर रही हैं।

कुत्ते की वजह खराब हो रहा था पुष्प वाटिका का शूट

स्टारकास्ट की मस्ती के चलते रामानंद सागर को आ गया था गुस्सा

लॉकडाउन में भी यह माँ रख रही है अपने इन बच्चो का ख्याल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -