ऑनस्क्रीन मां से मिलीं शिवांगी जोशी, फिटनेस को लेकर किया ये बड़ा खुलासा
ऑनस्क्रीन मां से मिलीं शिवांगी जोशी, फिटनेस को लेकर किया ये बड़ा खुलासा
Share:

टीवी के चर्चित सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की मशहूर अभिनेत्री लता सभरवाल इन दिनों यू-ट्यूब पर बहुत एक्टिव हैं लता सभरवाल अकसर अपनी डेली लाइफ व्लॉग या फिर कोई ना कोई टिप्स को लेकर यू-ट्यूब पर हाजिर हो जाती हैं। लता लोगों को मेकअप से लेकर उचित जीवनशैली सहित कई चीजों की जानकारी देती हैं। हाल ही में लता सभरवाल ने एक और वीडियो पोस्ट किया है जहां वो अपनी ऑन-स्क्रीन बेटी नायरा यानी शिवांगी जोशी से बात करती नजर आ रही हैं। शिवांगी जोशी ने लता से चर्चा में बताया कि उन्हें क्या खाना पसंद है और क्या नहीं। 

लता से चर्चा में शिवांगी ने बताया कि उन्हें घर का खाना बहुत पसंद है। शिवांगी को अधिक बाहर का खाना पसंद नहीं है। बहुत आवश्यकता ना हो तो वो बाहर खाने से बचती हैं। कभी यदि मन करता है कुछ अलग सा खाने का तो उनकी मम्मी उन्हें वो डिश हेल्दी तरीके से बनाकर दे देती हैं। शिवांगी ने कहा कि उनकी मम्मी बेहद अच्छी कुक हैं। वो अकसर ही देसी खाने के साथ हेल्दी प्रयोग कर शिवांगी को खिलाती हैं। शिवांगी के मील में अधिकतर ब्राउन राइस, सैलेड, रायता एवं दो प्रकार की सब्जी जैसे छोले, पालक पनीर सम्मिलित होते हैं। 
 
इसके साथ ही शिवांगी एक रोटी अवश्य खाती हैं, उसे भी उनकी मां प्रोटीन का तड़का लगा के बनाती हैं। कभी बीटरूट तो कभी पालक मिलाकर रोटी बनाती हैं तथा शिवांगी को खाने को देती हैं। शिवांगी ने कहा कि वो खाने में नखरेबाजी भी बहुत करती हैं तो उनकी मम्मी उन्हें अलग अलग प्रकार से भी थाली सजाकर देती हैं, जिससे शिवांगी को वो टेम्पटिंग लगे और वो उसे खा लें। शिवांगी ने कहा कि यदि उन्हें नूडल्स खाने का मन हो तो घर में ही किनोआ एवं ओट्स के नूडल्स बना दिया जाता है। तत्पश्चात, शिवांगी ने लता के कई प्रश्नों का उत्तर दिया। शिवांगी ने बताया कि जब उन्हें बहुत भूख लगती है तो समोसा, वड़ा पाव नहीं बल्की रोस्टेड आलमंड डेट्स की याद आती है। वो अकसर वही खाती हैं। शिवांगी ने कहा कि वो पार्टी पर्सन नहीं है इसलिए कभी यदि कहीं जाती तो वापस घर आकर ही खाती हैं। शिवांगी ने कहा कि वो गोलगप्पों की बेहद शौकीन हैं। उनका बस चले तो वो हर दिन गोलगप्पे खा सकती हैं। तथा जो उन्हें सबसे अधिक नापसंद है, वो चीज (Cheese) है। चीज के कारण ही वो ऐसी कोई भी डिश नहीं खाती हैं जो चीज से बनी हो। 

पारस कलनावत के बाद इस एक्ट्रेस ने किया 'अनुपमा' को लेकर बड़ा खुलासा, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

इस मशहूर एक्टर से हुआ रूबीना दिलैक का खतरनाक झगड़ा, सामने आया VIDEO

शादी होते ही इस एक्ट्रेस ने सबके सामने खोल दी पति की पोल, सुनकर रह जाएंगे दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -