'शिवाजी महाराज की तुलना किसी से नहीं हो सकती है', मंगल प्रभात के बयान पर CM शिंदे ने दी सफाई
'शिवाजी महाराज की तुलना किसी से नहीं हो सकती है', मंगल प्रभात के बयान पर CM शिंदे ने दी सफाई
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तुलना के पश्चात् प्रदेश का राजनीतिक तापमान एक बार फिर चढ़ गया है। महाराज छत्रपति एवं मुख्यमंत्री शिंदे की तुलना महाराष्ट्र सरकार में पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की है। मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा है कि एकनाथ शिंदे का उद्धव कैंप से अपने समर्थकों के साथ निकलकर बाहर आना ठीक वैसा ही है जैसे शिवाजी महाराज मुगल शासक औरंगजेब को आगरा किले में चकमा देकर उनके शिकंजे से आजाद हुए थे। मंगल प्रभात लोढ़ा के इस बयान की विपक्ष ने तीखी आलोचना की है। 

वही अब इस पर विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सफाई दी। प्रतापगढ़ किले में मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना किसी से नहीं हो सकती है। तत्पश्चात, मंगल प्रताप लोढ़ा ने भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरा इरादा मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से करना नहीं था। गुरिल्ला युद्ध एवं हमारे राजा के महान कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। रोजाना की जिंदगी में हम पूरी नेकनीयती से ऐसी चीजें कहते हैं, इसका अर्थ यह नहीं है कि मैंने कोई तुलना की है। 

आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी की तुलना केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की थी। इस पर भी महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत झगड़ा हुआ था। 
 

'बिहार कभी आलू और बालू से आगे निकला ही नहीं', लालू-नीतीश पर PK ने बोला हमला

कोई भी एक से अधिक शादी क्यों करे, एक देश में दो विधान क्यों ? CM शिवराज ने किया UCC का ऐलान

गुजरात में प्रथम चरण का मतदान संपन्न, राज्य में 57.08% वोटिंग दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -