मोदी और शाह के गुजरात में मुसलमानों ने पत्थर फेंके होंगे, ये कोई मानेगा क्या?: संजय राउत
मोदी और शाह के गुजरात में मुसलमानों ने पत्थर फेंके होंगे, ये कोई मानेगा क्या?: संजय राउत
Share:

मुंबई: देश के कई राज्यों में रामनवमी एवं उसके बाद हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर सियासत बढ़ने लगी है। जी दरअसल विपक्षी पार्टियों के कई नेता मोदी सरकार पर हमले बोल रहे हैं इसी के साथ लगातार सरकार की तरफ से भी पलटवार किया जा रहा है। अब इसी क्रम में शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अपने मुखपत्र सामना में साप्ताहिक कॉलम में रामनवमी और उसके बाद हुई हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। जी दरअसल अपने मुखपत्र में संजय राउत ने कहा कि, 'रामनवमी के दिन दस राज्यों में दंगे हुए। ये दृश्य अच्छे नहीं हैं। इससे पहले रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान सिर्फ धर्म एवं संस्कृति का ही प्रदर्शन किया जाता था। अब ऐसी शोभायात्राओं में तलवारें नचाई जाती हैं। धार्मिक विद्वेष फैलाने की कोशिश हो रही है। सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि 15 वर्षों में अखंड हिंदू राष्ट्र बनेगा। क्या यह इसकी शुरुआत है?'

इसी के साथ संजय राउत ने कहा कि, 'धर्मांधता की आग को हवा देकर और शांति को खाक करके यदि कोई चुनाव जीतना चाहता होगा, तो वे अपने हाथों से देश के दूसरे विभाजन के बीज बोते दिख रहे हैं। देश के टुकड़े-टुकड़े हो जाएं तो भी चलेगा लेकिन धार्मिक विद्वेष फैलाकर चुनाव जीतने की ऐसी नीति भाजपा जैसी पार्टी ने खुलेआम अपनाई है।'

आगे उन्होंने कहा- 'रामनवमी के दिन जिन दस राज्यों में दंगे हुए, वहां जल्द ही विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं। इनमें झारखंड, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। रामनवमी के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई और उस पर दूसरे समूहों द्वारा पथराव किया गया। मुंबई के मानखुर्द इलाके में भी इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। देश का माहौल जानबूझकर चुनाव जीतने के लिए जिस तरह से खराब किया जा रहा है, मुझे लगता है यह देश के लिए ठीक नहीं है। दिल्ली में कल हनुमान जयंती और रामनवमी पर हमला हुआ था इससे पहले यह कभी नहीं हुआ करता था।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा- 'गुजरात के साबरकांठा जिले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित रामनवमी यात्रा पर एक अन्य समूह के लोगों ने पथराव किया। गुजरात राज्य में, जो मोदी और शाह का राज्य है और आज जिसे हिंदुत्व का गढ़ माना जाता है, उस राज्य में मुसलमान रामनवमी यात्रा पर पत्थर फेंकेंगे? ये कोई मानेगा क्या?' आगे उन्होंने कहा- 'मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी के अवसर पर जो हिंसा हुई उसे देखकर श्रीराम परेशान हो गए होंगे। अयोध्या में राम मंदिर की लड़ाई से जो भाग निकले वो अब राम के नाम पर तलवारें निकाल रहे हैं। इसे हिंदुत्व नहीं कहा जा सकता।'

'महाराष्ट्र में नए 'हिंदू ओवैसी' बने हैं', राज ठाकरे का नाम लिए बिना संजय राउत ने कसा तंज

महाराष्ट्र के ओवैसी हैं राज ठाकरे: संजय राउत

'अपना लाउडस्पीकर बंद करें संजय राउत, वरना।।।', सामना दफ्तर के बाहर MNS ने लगाए धमकी भरे पोस्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -