शिवसेना ने आमिर को बताया रणछोड़दास
शिवसेना ने आमिर को बताया रणछोड़दास
Share:

मुंबई : आमिर खान के बयान को लेकर देशभर में बवाल मच गया है। बयानबाजी करने वाले दो धड़े में बंट गए हैं। एक धड़ा लोकप्रिय बाॅलीवुड स्टार आमिर खान का विरोध कर रहा है तो दूसरा धड़ा उनके समर्थन में उतर आया है। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति तेज़ हो गई है। तो कांग्रेस भी विरोध की राजनीति में उतर आई है। इस बीच शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में एक लेख लिखा है। इस लेख में आमिर को रणछोड़दास आमिर के नाम से संबोधित कर लेख का शीर्षक भी यही दिया था।

हिंदी फिल्मों के खान लोगों को देश छोड़ने की मितली आती रही है। ऐसी ही मितली कुछ वर्ष पूर्व शाहरूख खान को भी आई। उसी बीमारी में डेंगू मच्छर ने आमिर खान को काटा था। तब देश छोड़ा जाए क्या। इस विचार में वह फंसा हुआ था। हालांकि शिवसेना ने अपनी संपादकीय में आमिर को लेकर कई व्यंग्यात्मक टिप्पणियां भी की हैं। जिसमें कहा गया है कि आमिर ने असहिष्णुता के मसले पर अकारण गाल बजाया है।

कुछ दिन पहले उसकी दूसरी पत्नी ने डर के कारण बच्चों समेत देश छोड़ने का विचार किया था। आमिर को किस कारण देश से भाग जाऐं ऐसा लगा और इस बाई बुद्धि वाले ने मातृभूमि को टांग मारकर बीवी की बात को इस तरह मन पर क्यों ले लिया यह तो वही जाने। आमिर खान के बयान ने सत्यमेव जयते का मुखौटा उतर गया और देशभक्ति का गुब्बारा फूट पड़ा। 

हालांकि सामाना के लेख में भी यही कहा गया है आमिर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पीके जैसी फिल्म में हिंदू धर्म पर भरपूर टीका और भगवान को लेकर टिप्पणी की गई लेकिन फिल्म ने सैकड़ों करोड़ का धंधा आमिर को दिया। यह देश असहिष्णु है। मगर आमिर की इस टिप्पणी से लोग आहत हुए हैं। 

सामना के माध्यम से आमिर पर तंज कसा गया है। शिवसेना ने कहा है कि देश में माहौल जरूर खराब है। सामना के संपादकीय के अनुसार देश में संकट का समय है ऐसे में सभी दृढ़ता से खड़े हों। देश छोड़कर भागने से बात नहीं बनेगी। आमिर को शिवसेना ने उनके हिंदू फैंस के प्रेम और उन्हें भारत में मिली लोकप्रियता की बात भी कही है।

संपादकीय में यह भी कहा गया कि आजाद मैदान में अमर जवान स्मारक का अपमान करने वाले लोगों को सहिष्णुता का डोज़ देने का ख्याल आमिर को नहीं आया। यदि आमिर की पत्नी देश छोड़ने की बात करती हैं तो वे भारतीय सीमा पर जाकर सेना के जवानों को जरूर देखे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -