'तिरंगा जलाओ, भारतीय सेना हमारी दुश्मन..', पंजाब में पनप रही देशविरोधी सियासत
'तिरंगा जलाओ, भारतीय सेना हमारी दुश्मन..', पंजाब में पनप रही देशविरोधी सियासत
Share:

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने पंजाब के लोगों से केंद्र के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का बहिष्कार करने की अपील की है। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से शिअद सांसद सिमरनजीत सिंह ने लोगों से तिरंगा अभियान का बहिष्कार करने की बात कहकर बखेड़ा खड़ा कर दिया है।

सिमरनजीत सिंह मान ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का बहिष्कार करने की अपील करते हुए कहा कि, 'मैं आपसे 14-15 अगस्त को घरों और दफ्तरों में निशान साहिब को फहराने का आग्रह करता हूं। दीप सिद्धू, जो हमारे बीच नहीं हैं, ने कहा है कि सिख स्वतंत्र और एक अलग समुदाय हैं।' सिमरनजीत सिंह मान ने भारतीय सुरक्षा बलों को “दुश्मन” की ताकतों के तौर पर भी संदर्भित किया। उन्होंने कहा कि, 'जरनैल सिंह भिंडरांवाले (मारे गए खालिस्तानी आतंकी) दुश्मन की सेना से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।'

वहीं, प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रतिनिधित्व करने वाले नामित आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो संदेश में पंजाब के लोगों को तिरंगे को जलाने और स्वतंत्रता दिवस पर खालिस्तानी झंडा फहराने के लिए उकसाने का प्रयास किया है। भाजपा और AAP ने एक साथ सिमरनजीत सिंह मान और पन्नू की निंदा की है। AAP के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने नेताओं को लताड़ लगाते हुए कहा कि अभियान का बहिष्कार करना उनके असली चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि, 'जिन लोगों ने भारत के संविधान के मुताबिक शपथ ग्रहण कि, उनका आज पर्दाफाश हो गया है।

कैबिनेट मंत्री के इस बयान ने उत्तराखंड में बढ़ाई सियासी हलचल

जोशीमठ पहुंचे CM धामी, जवानों के साथ 'हर घर तिरंगा अभियान' में होंगे शामिल

'अच्छा सिला दिया तूने हमलोगों के प्यार का...', नीतीश के अलग होने पर छलका इस नेता का दर्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -