लीबिया में डूबे दो यात्री जहाज़, शरणार्थियों की मौत
लीबिया में डूबे दो यात्री जहाज़, शरणार्थियों की मौत
Share:

लीबिया : लीबिया में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर बड़े पैमाने पर मानवीय जीवन का नुकसान हुआ है। दरअसल लीबिया के समुद्री किनारे से दो जहाज शरणार्थियों को लेकर जा रहे थे। जब ये जहाज समुद्र मेें पहुंचे थे कुछ समय बाद ही जहाज दुर्घटना का शिकार हो गए और जहाज समुद्र में डूबने लगे। आपात स्थिति में जहाज के कैप्टन और चालक दल के अन्य सदस्यों ने लोगों को बचाने का प्रयास किया और जहाज से बोट्स उतारी गईं।

मगर फिर भी डूबते जहाज से लोगों को बचाया नहीं जा सका। इस हादसे में 239 के मरने की संभावना बताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त-रिफ्यूजी फिलिपो ग्रेंडी ने इस मामले में ट्विटर पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि इस दुर्घटना में कुछ लोगों को बचा लिया गया है जो कि इटली ले जाए गए हैं। जो लोग बचे हैं वे लैम्पेडुसा द्वीप उतार दिए गए हैं। हादसे को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि एक जहाज में 140 और दूसरे में 128 लोग सवार थे। माना जा रहा है कि जहाजों में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे जिसके कारण यह हादसा हुआ। जहाज को लेकर खोजबीन भी की जा रही है कि कहीं कोई यात्री बचा हो और उसे मदद की जरूरत हो। इतना ही नहीं समुद्र में आवश्यक सामान और शवों को तलाशा जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -