समुद्री जहाज़ डूबने से 30 की मौत, 50 को नौसेना ने बचाया
समुद्री जहाज़ डूबने से 30 की मौत, 50 को नौसेना ने बचाया
Share:

रोम: यूरोपीय संघ नौसेना का एक जहाज़ गुरुवार को लीबिया तट पर डूब जाने से करीब 30 लोगो की मौत हो गयी है. वही हादसे में 50 लोगो को सुरक्षाकर्मियों द्वारा बचा लिया गया है. 

सोफिया सैन्य अभियान के प्रवक्ता कैप्टन एंटोनेलो डी रेंजिस सोन्निनो ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया की लक्जमबर्ग के एक विमान ने  लीबिया तट से करीब 35 मील दूर एक जहाज़ डूबा देखा. जहाँ मौके पर करीब 100 लोग  डूबते जहाज को पकड़ कर ज़िन्दगी-मौत से जूझ रहे थे. 

स्पेनिश युद्धपोत रियना सोफिया और इतालवी तटरक्षक बलद्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर लाइफ-फ्लोट्स और जैकेट के जरिये डूबते लोगो की जान बचायी गयी. घटनास्थल पर अब भी बचाव कार्य चलाये जा रहे है. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -