आपस में भिड़े शिंदे-उद्धव गुट, BMC ने सील किए सभी दलों के ऑफिस
आपस में भिड़े शिंदे-उद्धव गुट, BMC ने सील किए सभी दलों के ऑफिस
Share:

मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में एक दिन पहले पार्टी कार्यालय को लेकर छिड़ी जंग के पश्चात् BMC ने एक्शन लिया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने बृहस्पतिवार को BMC में स्थित सभी दलों के दफ्तर को सील कर दिया है। यह कदम मुंबई पुलिस के निर्देश पर उठाया गया है। सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबंची शिवसेना की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुख्यालय में शिवसेना, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के दफ्तरों को सील कर दिया है।

दरअसल, महाराष्ट्र में'असली शिवसेना' के दावे को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट एवं उद्धव ठाकरे गुट आए दिन भिड़ जाते हैं। इसी संबंध में एक बार फिर दोनों गुटों के बीच BMC दफ्तर में बुधवार को झड़प हो गई थी। शिंदे गुट के लोगों ने BMC दफ्तर में बने शिवसेना कार्यालय पर कब्जा कर लिया था। इस के चलते वहां उपस्थित उद्धव गुट के नेताओं ने इसका विरोध किया था। कहा जा रहा है कि इस के चलते पहले तो दोनों ओर से खूब बहस हुई फिर बात हाथापाई पर आ गई थी। हालांकि खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मामले को शांत करा दिया।

कल हुई घटना में महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने बोला था कि उन्हें लगता है कि शांति बनाए रखनी चाहिए। उद्धव ठाकरे गुट को यह मान लेना चाहिए कि उन्होंने बहुमत खो दिया है। ग्राम पंचायत चुनाव में भी वे 5वें स्थान पर थे। उन्हें यह समझना चाहिए कि हम सत्ता में हैं। उन्हें धीरज रखना चाहिए। 20 दिसंबर को उद्धव ठाकरे गुट को शीतकालीन सत्र के पहले दिन नागपुर विधानसभा परिसर में बने शिवसेना पार्टी दफ्तर को खाली करना पड़ा था। इस स्थान पर अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट का कब्जा हो गया है। यहां 30 वर्षों से शिवसेना का दफ्तर था।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

कांग्रेस का सबसे बड़ा नेता कौन ? सलमान खुर्शीद बोले- हमारे प्रमुख नेता गांधी परिवार...

बंगाल को भी मिलेगी वंदे भारत की सौगात, कल पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -