हिमाचल की कांग्रेस सरकार मुश्किल में, वीरभद्र सिंह के बेटे पर ED ने कसा शिकंजा
हिमाचल की कांग्रेस सरकार मुश्किल में, वीरभद्र सिंह के बेटे पर ED ने कसा शिकंजा
Share:

चंबा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य पर गलत तरह से फाॅर्म हाउस खरीदने का आरोप है। ऐसे में उन पर प्रवर्तन निदेशालय ने प्रिवेंशन आॅफ मनी लाॅन्ड्रींग एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है। ऐसे में ईडी ने उनके दिल्ली के फाॅर्म हाउस को सील कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनी पत्नी पर पहले ही बेहिसाबी संपत्ती को लेकर सीबीआई ने शिकंजा कसा हुआ है अब उनके पुत्र पर ईडी की कार्रवाई से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

वीरभद्र सिंह ने इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताते हुए कहा है कि हम नियमानुसार अपना बचाव करेंगे। इस मामले में यह कहा गया है कि विक्रमादित्य ने इस फाॅर्म हाउस को लगभग 6 करोड़ इकसठ लाख रूपए में परचेस किया था मगर इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोडड़ रूपए थी। ईडी ने अरोप लगाया कि फाॅर्म हाउस को खरीदने के लिए रजिस्ट्री के तौर पर 1 करोड़ 20 लाख रूपए दिए गए।

जो कि शेल कंपनियों के माध्यम से भुगतान किए गए थे। इतना ही नहीं इस डील में बड़े पैमाने पर काला धन लगाए जाने का अंदेशा जताया गया है। जिसमें कहा गया है कि 40 लाख रूपए का अमाउंट तो कैश ही दे दिया गया। हालांकि फार्म हाउस की वर्तमान कीमत 27 करोड़ बताई जा रही है। जो आरोप पत्र दायर किया गया है उसमें उनकी वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, आनंद चैहान, चुन्नीलाल, जोगिंदर सिंह घालटा, प्रेम राज, लवण कुमार कोच आदि के नाम शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आरोप है कि वे जब इस्पात मंत्री थे तो इसी दौरान 26 जून 2012 को उन्होंने 10 करोड़ रूपए की संपत्ती अर्जित की थी। अब इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण कानून की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली उच्च न्यायालय वीरभद्र सिंह की उस याचिका को खारिज कर चुकी है जिसमें उन्होंने सीबीआई जांच पर रोक लगाने की मांग की थी।

दुनिया का सबसे ऊँचा गाँव है ये, अगर यहां गए तो कभी नही भूल पाएंगे इसे

राहुल ने कहा कुछ ऐसा कि हैरान रह गई पुजारा की वाइफ

भारत के दिग्गज खिलाड़ियों की भविष्यवाणी हुई सच

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -