वायरल हुआ 'गरईया मछरी' का वीडियो, 3 करोड़ के पार पहुंचे व्यूज
वायरल हुआ 'गरईया मछरी' का वीडियो, 3 करोड़ के पार पहुंचे व्यूज
Share:

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने शिल्पी राज के गाए एक भोजपुरी सांग 'गरईया मछरी' के वीडियो को 16 जुलाई को अपने यूट्यूब पर रिलीज किया था। यह वीडियो रिलीज के साथ ही वायरल हो गया था। इस वीडियो में शिल्पी राज की आवाज है। शिल्पी की आवाज के फैंस बड़े आंकड़ों में हैं। ऐसे में उनका सांग रिलीज के साथ ही वायरल हो जाता है। अब  'गरईया मछरी' को भी यूट्यूब पर 3 करोड़ से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। 

वही इस वीडियो में शिल्पी राज की आवाज पर अपनी कला का प्रदर्शन नीलम गिरी और पल्लवी गिरी ने किया है। दोनों ने इस वीडियो में बेहतरीन डांस किया है। ऑडियंस को दोनों की अदाएं बहुत भा रही है। यह वीडियो गीत पूर्ण रूप से एक क्षेत्रीय संवाद पर आधारित है। इसमें नायिका के पति गरैया मछली पकड़ने के लिए नदी में जाते हैं। इसी को आधार बनाकर इस गाने को लिखा गया है। 

वही पूरे गाने तथा वीडियो का संवाद इसी गरैया मछली के इर्द-गिर्द घूमता दिखाई देता है। इस सांग के वीडियो में नीलम गिरी तथा पल्लवी गिरी मराठी मुल्गी के लुक में दिखाई दे रही हैं। वहीं वीडियो में रवि पंडित नीलम के पति बने हैं, वह वीडियो में नदी में मछली पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस सांग को 3 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इसके गीत को लिखा है विजय चौहान ने तथा म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।

बिग बॉस पर भड़की अक्षरा सिंह, बोली- मैं शो के अंत तक रहना चाहती थी लेकिन

यूट्यूब पर ट्रेंड हुआ 'करंट', कुछ ही देर में मिले करोड़ो व्यूज

हरितालिका तीज पर रिलीज हुए ये 3 खास गाने, यहां देंखे वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -